Santragachi Khatipura Express
बिहार-झारखंड के रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! सांतरागाछी-खातीपुरा एक्सप्रेस का 4 नवंबर से नियमित परिचालन शुरू, जानें रूट और टाइमिंग
भारतीय रेलवे ने यात्रियों को बड़ा तोहफा देते हुए सांतरागाछी और खातीपुरा (जयपुर) के बीच साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन का नियमित परिचालन 4 नवंबर से शुरू करने का ऐलान किया है। यह ट्रेन बिहार और झारखंड सहित पांच राज्यों के यात्रियों के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी।







