Mahabodhi Express Accident
गया के गुरारू स्टेशन पर दर्दनाक हादसा: महाबोधि एक्सप्रेस से गिरकर असिस्टेंट मैनेजर की मौत, 5 महीने पहले ही हुई थी शादी
गया के गुरारू रेलवे स्टेशन पर महाबोधि एक्सप्रेस से उतरते समय एक 30 वर्षीय असिस्टेंट मैनेजर की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद शव सात घंटे तक प्लेटफॉर्म पर पड़ा रहा, मृतक की महज पांच महीने पहले ही शादी हुई थी।







