DDU Junction News
वाराणसी एयर शो: डीडीयू जंक्शन पर उमड़ेगी भारी भीड़, डीआरएम ने लिया तैयारियों का जायजा, सुरक्षा और सुविधा चाक-चौबंद
वाराणसी एयर शो के मद्देनजर पंडित दीन दयाल उपाध्याय (डीडीयू) जंक्शन पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। इसे देखते हुए डीआरएम उदय सिंह मीना ने स्टेशन का निरीक्षण कर सुरक्षा, अतिरिक्त ट्रेन और भीड़ प्रबंधन की चाक-चौबंद व्यवस्था सुनिश्चित की है।







