Bihar Regional News
महादेव स्थान टेउसा में गूंजा ‘हरे राम-हरे कृष्ण’, भव्य अखंड कार्यक्रम से भक्तिमय हुआ अतरी का माहौल
अतरी प्रखंड के टेउसा स्थित महादेव स्थान मंदिर प्रांगण में भव्य अखंड कार्यक्रम का आयोजन किया गया। "हरे राम, हरे कृष्ण" और "हर-हर महादेव" के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया, जहां सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।







