Bihar Police Alert
गया में नया साइबर फ्रॉड: पुलिस अधिकारी बनकर कॉल कर रहे ठग, एससीआरबी पोर्टल की एफआईआर से निकाल रहे डेटा
गया में साइबर ठग अब पुलिस अधिकारी बनकर लोगों को निशाना बना रहे हैं। एससीआरबी बिहार पोर्टल से एफआईआर का डेटा निकालकर गिरफ्तारी का डर दिखाते हुए पैसों की मांग की जा रही है, जिससे बचने के लिए एसएसपी ने अलर्ट जारी किया है।







