Atri News
दीपों की जगमगाहट के बीच बुझ गई एक गरीब की जिंदगी: अतरी के टेउसा बाजार में करंट से मजदूर की मौत, 4 मासूमों के सिर से उठा पिता का साया
गया के अतरी प्रखंड स्थित टेउसा बाजार में दीपावली की शाम कचरा फेंकने निकले 34 वर्षीय सतीश पासवान की बिजली के तार की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे से चार मासूम अनाथ हो गए और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।







