बिहार अतिपिछड़ा वर्ग
सूड़ी महासभा का बड़ा फैसला: पुरानी कोर कमेटी भंग, छठ के बाद बनेगी नई रणनीति; EBC में शामिल कराने के लिए CM से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल
राष्ट्रीय सूड़ी महासभा की बैठक में पुरानी कोर कमेटी भंग कर संगठन के पुनर्गठन का फैसला लिया गया। छठ पर्व के बाद नई रणनीति तय होगी, वहीं सूड़ी समाज को बिहार में EBC में शामिल कराने की मांग लेकर दिगंबर मंडल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मुलाकात करेगा।







