ट्रेन हादसा
गया-कोडरमा रेलखंड पर ट्रेन की चपेट में आने से 50 वर्षीय अज्ञात महिला की मौत, पहचान में जुटी पुलिस
गया-कोडरमा रेलखंड पर पहाड़पुर और बंशीनाला स्टेशन के बीच ट्रेन की चपेट में आने से करीब 50 वर्षीय अज्ञात महिला की मौत हो गई। फतेहपुर पुलिस पहचान कराने में जुटी है। शव को पोस्टमार्टम के बाद 72 घंटे तक सुरक्षित रखा जाएगा।







