देवब्रत मंडल
![](https://livemagadh.com/wp-content/uploads/2024/04/image_editor_output_image-1896970475-17143184484702445020012544594181-1024x576.jpg)
गया जिले के चंदौती थाना क्षेत्र के रामशिला-प्रेतशिला मार्ग पर रविवार की शाम एक स्विफ्ट डिजायर कार चालक ने ई रिक्शा में जबरदस्त टक्कर मार दिया। ई रिक्शा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। रिक्शा पर कोई सवारी नहीं था। वहीं सड़क किनारे बिजली के खंभे को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने कार के चालक की बुरी तरह पिटाई कर दी। चालक किसी तरह भागने में सफल रहा। स्थानीय लोगों ने कार को रोक लिया है। घटना दारचक(संतावन बीघा) गांव के पास की बताई जा रही है। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने कार चालक को पकड़कर जमकर पिटाई कर दी।
![](https://livemagadh.com/wp-content/uploads/2024/04/image_editor_output_image-1898817517-17143184642619084924945520352111-1024x930.jpg)
स्थानीय लोगों ने बताया कि कार प्रेतशिला की तरफ से आ रही थी। संतावन बीघा गांव के पास सड़क किनारे एक ई रिक्शा खड़ी थी, जिसमें कार चालक ने जबरदस्त टक्कर मार दी। जिससे ई रिक्शा चकनाचूर हो गया वही पास में रहे बिजली के खंभे को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बंद हो गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।