मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

बेलागंज के बीएसएफ इंस्पेक्टर की हृदय गति रुकने से आकस्मिक मृत्यु, गांव और परिवार में शोक की लहर

On: Friday, September 20, 2024 2:31 PM

बेलागंज थाना क्षेत्र के बाजितपुर गांव के निवासी और श्रीनगर में बीएसएफ इंस्पेक्टर के पद पर तैनात एजाज आलम अंसारी का हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया। जैसे ही यह दुखद खबर घर पहुंची, परिवार में कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और परिजन शोक संवेदना व्यक्त करने उनके घर पर एकत्र हो गए।

एजाज आलम अंसारी वर्ष 2010 में बीएसएफ में सब-इंस्पेक्टर के पद पर नियुक्त हुए थे। उनका विवाह 2011 में गया शहर की रानी अंसारी से हुआ था, और उनके तीन बेटे हैं। पिता अब्दुल रब अंसारी के पांच बेटों और पांच बेटियों में एजाज सबसे बड़े थे।

परिजनों ने बताया कि गुरुवार को एजाज ने अपनी मां से वीडियो कॉल पर बातचीत की थी, लेकिन किसी ने भी यह नहीं सोचा था कि यह उनकी आखिरी बातचीत होगी। उनके पिता ने बताया कि एजाज का पार्थिव शरीर शनिवार की शाम तक पटना एयरपोर्ट पहुंचेगा, जहां से सड़क मार्ग से उसे घर लाया जाएगा। परिवार और स्थानीय लोगों के बीच इस घटना से गहरा शोक व्याप्त है, और पूरे गांव में मातम का माहौल है।

रिपोर्ट – अजीत कुमार,बेलागंज

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
उत्तर कोयल नहर से खेतों तक पानी की मांग को लेकर किसानों का हल्ला बोल, कोंच में आंदोलन तेज करने का लिया संकल्प | गया रेलवे स्टेशन पर यात्री का मोबाइल चोरी कर भागने की फिराक में था युवक, RPF ने रंगेहाथ पकड़ा | चलती ट्रेन में छूटा 15 हजार का मोबाइल, गया RPF ने ‘ऑपरेशन अमानत’ के तहत तत्परता दिखाते हुए यात्री को किया सुपुर्द | गया में मातृशक्ति का वंदन: प्रगति केंद्र में भव्य कन्या पूजन, बच्चियों को शिक्षा और संस्कार की मिली अनोखी सौगात | टेउसा बाजार में पहली बार विराजमान हुईं मां काली, केदारनाथ मंदिर की तर्ज पर बना भव्य पंडाल बना आकर्षण का केंद्र | बाबा कोटेश्वर नाथ दशहरा महोत्सव: विकास के दावों के बीच कुर्सियां रहीं खाली, पूर्व लोकायुक्त ने जताई कड़ी नाराजगी | गया के बेलागंज में दर्दनाक हादसा: टूटे बिजली तार की चपेट में आने से 21 वर्षीय युवक की मौत, सोनपुर गांव में पसरा मातम | फतेहपुर में 4 जिंदगियां बचाने वाले बच्चे बने रियल हीरो, गया डीएम ने साहसिक कार्य के लिए किया सम्मानित | डीडीयू जंक्शन पर बेपटरी हुई दानापुर-पुणे एक्सप्रेस, मच गई चीख-पुकार! जानिए रेलवे के इस मेगा मॉकड्रिल का पूरा सच | कोंच की बेटी रूना ने एथलेटिक्स में लहराया परचम, 5000 मीटर में जीता रजत तो 1500 मीटर में हासिल किया कांस्य पदक |