मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

कड़ी मेहनत व अनुशासन से मिलती है सफलताः निदेशक

On: Monday, February 10, 2025 3:09 PM

टिकारी संवाददाता: अनुमंडल मोड़ के समीप संचालित मगध सेंट्रल हाई स्कूल में सोमवार को 10 वीं के छात्रों के लिए विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्राचार्य इं. श्याम किशोर ने छात्रों को सफलता का मंत्र बताते हुए कहा कि विद्यालय में सीखे गये अनुशासन को अपनी पूरी जिंदगी बनाये रखें। सभी परीक्षाओं व प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए छात्रों की साराहना की। वंही निदेशक अनूप कुमार अनुपम ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए विद्यालय कृतसंकल्प है और इसपर लगातार खरा उतर रहा है। उन्होंने छात्रों को कहा कि अनुशासन एवं कर्तव्यनिष्ठा के पथ पर चलकर ही जीवन मे सफलता प्राप्त की जा सकती है। इस दौरान छात्रों ने विद्यालय का अपना अनुभव शेयर करते हुए शिक्षकों की सराहना की। इस अवसर पर नवम वर्ग के छात्रों द्वारा 10 वीं के छात्रों को बुके देकर सम्मानित किया। वहीं 10 वीं के छात्रों ने नवम वर्ग के छात्रों को आगामी वार्षिक परीक्षा के लिए शुभकामना दी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
बाबा कोटेश्वर नाथ दशहरा महोत्सव कल से, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी करेंगे उद्घाटन; जुटेंगे कई दिग्गज नेता और कलाकार | गया में बिजली बिल बकायेदारों पर गिरेगी गाज! दो महीने बिल नहीं भरा तो कटेगा कनेक्शन, मीटर रीडरों पर भी सख्ती | दिवाली से पहले रेल कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले: डीडीयू मंडल ने 24 घंटे के भीतर जारी किया 23.88 करोड़ का बंपर बोनस | गया में सौर ऊर्जा क्रांति: मानपुर के सकरदास नवादा में 2 मेगावाट का सोलर प्लांट शुरू, पीएम-कुसुम योजना से रोशन हुआ इलाका | सासाराम-बिक्रमगंज रेलखंड पर रेलवे की बड़ी कार्रवाई, बिना टिकट यात्रा करते धरे गए दर्जनों यात्री, वसूला गया भारी जुर्माना | 10 साल बड़ी शादीशुदा प्रेमिका के इश्क में अंधे बेटे ने कैंसर पीड़ित पिता को ईंट-पत्थरों से कूचकर मारा | गया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, अंतिम संस्कार से पहले पुलिस ने जब्त किया शव, पति समेत 4 पर केस दर्ज | मानपुर रेलवे स्टेशन पर चोरी के मोबाइल के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, गया GRP को सौंपा गया आरोपी | गया जंक्शन पर बैग खोलते ही RPF के उड़े होश! निकली 14.835 किलो चांदी, आयकर विभाग तक पहुंचा मामला | रेलवे कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! मोदी कैबिनेट ने 11.40 लाख रेलकर्मियों को 78 दिन के बोनस की दी मंजूरी, खाते में आएंगे ₹17,951 |