मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

अनुग्रह नारायण रोड जंक्शन पर यात्रियों की सुविधा के लिए खुले स्टॉल

On: Sunday, February 11, 2024 12:08 PM

देवब्रत मंडल


पूर्व मध्य रेल के डीडीयू मंडल के प्रमुख स्टेशनों में से एक अनुग्रह नारायण रोड जंक्शन(औरंगाबाद) पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रविवार को दो स्टॉल का शुभारंभ किया गया। ए.एन.रोड जंक्शन को लोग पॉवरगंज के नाम से भी जानते हैं के प्लेटफॉर्म नंबर 1/2 तथा 3/4 पर स्टॉल का शुभारंभ स्टेशन प्रबंधक अरविंद कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि इन स्टॉल के खुल जाने से यात्रियों को खानपान की सामग्रियों के लिए प्लेटफॉर्म के बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वहीं उचित मूल्य पर सामग्री मिलेगी। मेसर्स अरविंद फ़ूड सर्विस द्वारा संचालित इस स्टॉल के संचालक संजीत कुमार सिन्हा एवं चंदन कुमार ने बताया कि रेल नियमों का अनुपालन करते हुए यात्रियों को बेहतर से बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इस मौके पर शेखर सिंह, राजेश कुमार, विनीत कुमार एवं नवेंदु के साथ अन्य लोग भी उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
केसपा में मां तारा महोत्सव का भव्य आयोजन, मंत्री संतोष कुमार सुमन और डॉ. अनिल कुमार ने किया उद्घाटन | उत्तर कोयल नहर से खेतों तक पानी की मांग को लेकर किसानों का हल्ला बोल, कोंच में आंदोलन तेज करने का लिया संकल्प | गया रेलवे स्टेशन पर यात्री का मोबाइल चोरी कर भागने की फिराक में था युवक, RPF ने रंगेहाथ पकड़ा | चलती ट्रेन में छूटा 15 हजार का मोबाइल, गया RPF ने ‘ऑपरेशन अमानत’ के तहत तत्परता दिखाते हुए यात्री को किया सुपुर्द | गया में मातृशक्ति का वंदन: प्रगति केंद्र में भव्य कन्या पूजन, बच्चियों को शिक्षा और संस्कार की मिली अनोखी सौगात | टेउसा बाजार में पहली बार विराजमान हुईं मां काली, केदारनाथ मंदिर की तर्ज पर बना भव्य पंडाल बना आकर्षण का केंद्र | बाबा कोटेश्वर नाथ दशहरा महोत्सव: विकास के दावों के बीच कुर्सियां रहीं खाली, पूर्व लोकायुक्त ने जताई कड़ी नाराजगी | गया के बेलागंज में दर्दनाक हादसा: टूटे बिजली तार की चपेट में आने से 21 वर्षीय युवक की मौत, सोनपुर गांव में पसरा मातम | फतेहपुर में 4 जिंदगियां बचाने वाले बच्चे बने रियल हीरो, गया डीएम ने साहसिक कार्य के लिए किया सम्मानित | डीडीयू जंक्शन पर बेपटरी हुई दानापुर-पुणे एक्सप्रेस, मच गई चीख-पुकार! जानिए रेलवे के इस मेगा मॉकड्रिल का पूरा सच |