मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

टिकारी के 12 पंचायतों में 14 स्थानों पर बनेगा खेल मैदान

On: Thursday, December 19, 2024 3:39 PM

मनरेगा योजना के तहत होगा कार्य

टिकारी संवाददाता: टिकारी प्रखण्ड क्षेत्र के बारह ग्राम पंचायत में कुल चौदह जगहों पर खेल मैदान निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत मनरेगा के तहत निर्माण कार्य किया जाना है। खेल मैदान में रनिंग ट्रैक, बास्केट बॉल, बैडमिंटन व वॉलीबॉल के कोर्ट का भी निर्माण कराया जाएगा। एक खेल मैदान पर औसतन दस लाख का खर्च किया जाना है। मनरेगा कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार प्रखण्ड के चैता ग्राम पंचायत के उर विशुनपुर व सलेमपुर ग्राम में, दिघौरा ग्राम पंचायत के बेलमा ग्राम में, रूपसपुर ग्राम पंचायत के रूपसपुर ग्राम में, डीहुरा ग्राम पंचायत के डिहुरा ग्राम स्थित गोवर्धन स्थान व अख्तियारपुर ग्राम में, मुसी ग्राम पंचायत के गुलरियाचक ग्राम में, नेपा ग्राम पंचायत के सहबाजपुर ग्राम में, शिवनगर ग्राम पंचायत के चैनपुरा ग्राम में, पुरा ग्राम पंचायत के अर्क ढिबरिया ग्राम में, मखदुमपुर ग्राम पंचायत स्थित सर्वोदय उच्च विद्यालय के समीप, खनेटु ग्राम पंचायत के बाला बिगहा ग्राम में, जलालपुर पंचायत स्थित लोहिया मैदान में व संडा स्थित बदमा ग्राम में खेल मैदान बनाया जाना है। वहीं दूसरी ओर आमाकुआं ग्राम पंचायत के बाजितपुर ग्राम में होने वाली शिलान्यास कार्यक्रम को ग्रामीणों के विरोध के कारण स्थगित कर दिया गया।

ऑनलाइन माध्यम से हुआ समेकित शिलान्यास

पंचायत के मुखिया पुष्पेंद्र ठाकुउर्फ रिंकू ने बताया कि पूर्व में भी बिहार सरकार की भूमि का नापी कराकर ही खेल मैदान निर्माण करने का प्रस्ताव दिया गया था। इसके बावजूद कुछ ग्रामीणों द्वारा पहले चहारदीवारी का निर्माण करने व इसके बाद ही खेल मैदान का निर्माण करने की बात कही गई व शिलान्यास को रोक दिया गया। श्री ठाकुर ने मामले की जानकारी वरीय पदाधिकारी को देने की बात कही व शीघ्र शिलान्यास समपन्न कराने की मांग की।

    Join WhatsApp

    Join Now

    Join Telegram

    Join Now

    Leave a Comment

    📰 Latest:
    पूर्वज की विरासत को सम्मान: मेरोखाप के मुख्य मार्ग का नाम ‘श्री शंभु शरण मार्ग’ रखने की उठी माँग | गया: किसानों के लिए ‘फार्मर रजिस्ट्री’ महाअभियान तेज, अब गांव-गांव में बनेगी डिजिटल आईडी; लापरवाही पर डोभी BAO का वेतन बंद | फतेहपुर में सियासी घमासान: प्रमुख और उपप्रमुख की कुर्सी पर संकट, 14 सदस्यों ने खोला मोर्चा | कला और सेवा का संगम: सारंग आर्ट एंड म्यूजिक द्वारा निशुल्क नेत्र जांच शिविर का सफल आयोजन | जहानाबाद: स्मार्ट मीटर की भ्रांतियां दूर करने के लिए बिजली विभाग का ‘गांव-गांव’ अभियान, ग्राम सभाओं से उपभोक्ताओं को किया जागरूक | आईआईएम बोधगया के शानदार 10 साल: भारतीय डाक विभाग ने विशेष स्मारक लिफाफा जारी कर दी गौरवमयी उपलब्धि को मान्यता | गया में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित स्कॉर्पियो बिजली के खंभे से टकराई, पूर्व प्रमुख के दामाद की मौत, 4 घायल | गया: बेलागंज में बच्चा चोर की अफवाह पर बवाल, यूपी के शख्स को ग्रामीणों ने जमकर पीटा; पुलिस ने बचाई जान | गया में 44 भूमिहीन परिवारों का सपना हुआ साकार: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने सौंपे बासगीत पर्चे | फतेहपुर पुलिस का विशेष अभियान: होली से पहले शराब के धंधेबाजों और पियक्कड़ों पर नकेल, 10 गिरफ्तार |