मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

उचक्कों ने दिनदहाड़े ज्वेलरी दुकान से उड़ाए तीन लाख के सोने के आभूषण

On: Thursday, September 26, 2024 5:19 PM

दिवाकर मिश्रा ,डुमरिया संवाददाता:
प्रखंड क्षेत्र के मैगरा थाना अंतर्गत मैगरा बाजार में स्थित न्यू खुशी ज्वेलर्स से गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे दो शातिर उचक्कों ने करीब तीन लाख रुपए मूल्य के सोने के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। दोनों युवक ग्राहक बनकर दुकान में आए और बेहद चालाकी से दुकानदार को बातों में उलझाकर चोरी को अंजाम दिया।

कैसे दिया वारदात को अंजाम?

दुकानदार मोंटी कुमार के अनुसार, दो युवक दुकान पर आए और 2300 रुपए में बजरंगबली का एक लॉकेट खरीदा। भुगतान करने के बाद उन्होंने सोने की बाली दिखाने का अनुरोध किया। इसी दौरान, एक युवक ने दुकानदार को बातचीत में उलझा लिया, जबकि दूसरा युवक चुपचाप गल्ले में रखा सोना थैले में डालकर फरार हो गया। दोनों उचक्के बड़ी शांति से दुकान से निकल गए, जिससे किसी को शक तक नहीं हुआ।

चोरी का खुलासा सीसीटीवी से

सीसीटीवी में कैद चोरी की घटना

घटना का खुलासा तब हुआ जब दूसरा ग्राहक दुकान पर आया और दुकानदार को गल्ले में आभूषण गायब मिलने का अहसास हुआ। तुरंत सीसीटीवी फुटेज चेक किया गया, जिसमें पूरी वारदात कैद थी। फुटेज में साफ दिख रहा था कि जब एक युवक मोंटी कुमार को बातों में उलझाए हुए था, तब दूसरे युवक ने बड़ी चालाकी से गल्ले में रखा सोना उठाकर अपने बैग में डाल लिया।

पुलिस ने की जांच शुरू

घटना की सूचना मिलते ही मैगरा थानाध्यक्ष सौरभ कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों उचक्कों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। थानाध्यक्ष ने कहा कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले का खुलासा होगा।दिनदहाड़े हुई इस घटना से स्थानीय व्यापारियों और बाजार में खौफ का माहौल है। व्यापारी वर्ग ने पुलिस से सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।

दिनदहाड़े हुई इस घटना से स्थानीय व्यापारियों और बाजार में खौफ का माहौल है। व्यापारी वर्ग ने पुलिस से सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
टेउसा बाजार में पहली बार विराजमान हुईं मां काली, केदारनाथ मंदिर की तर्ज पर बना भव्य पंडाल बना आकर्षण का केंद्र | बाबा कोटेश्वर नाथ दशहरा महोत्सव: विकास के दावों के बीच कुर्सियां रहीं खाली, पूर्व लोकायुक्त ने जताई कड़ी नाराजगी | गया के बेलागंज में दर्दनाक हादसा: टूटे बिजली तार की चपेट में आने से 21 वर्षीय युवक की मौत, सोनपुर गांव में पसरा मातम | फतेहपुर में 4 जिंदगियां बचाने वाले बच्चे बने रियल हीरो, गया डीएम ने साहसिक कार्य के लिए किया सम्मानित | डीडीयू जंक्शन पर बेपटरी हुई दानापुर-पुणे एक्सप्रेस, मच गई चीख-पुकार! जानिए रेलवे के इस मेगा मॉकड्रिल का पूरा सच | कोंच की बेटी रूना ने एथलेटिक्स में लहराया परचम, 5000 मीटर में जीता रजत तो 1500 मीटर में हासिल किया कांस्य पदक | गया पहुंचे राज्यसभा सांसद डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह का बेलागंज में जोरदार स्वागत, 25 अक्टूबर को पटना चलने की अपील | बाबा कोटेश्वर नाथ दशहरा महोत्सव कल से, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी करेंगे उद्घाटन; जुटेंगे कई दिग्गज नेता और कलाकार | गया में बिजली बिल बकायेदारों पर गिरेगी गाज! दो महीने बिल नहीं भरा तो कटेगा कनेक्शन, मीटर रीडरों पर भी सख्ती | दिवाली से पहले रेल कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले: डीडीयू मंडल ने 24 घंटे के भीतर जारी किया 23.88 करोड़ का बंपर बोनस |