मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

सिटिंग वॉलीबॉल चैंपियनशिप: जहानाबाद की टीम ने मेजबान गया को हराकर खिताब जीता

On: Thursday, December 12, 2024 2:51 PM

देवब्रत मंडल

गया के गांधी मैदान में आयोजित डॉ. फरासत हुसैन मेमोरियल 12वीं राज्य स्तरीय सिटिंग वॉलीबॉल चैंपियनशिप में जहानाबाद की टीम ने मेजबान गया को हराकर खिताब अपने नाम किया। यह प्रतियोगिता बिहार पैरालंपिक वॉलीबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में 11 और 12 दिसंबर को आयोजित की गई थी। चैंपियनशिप का उद्घाटन डॉ. एम. एन. अंजुम, नीरज कुमार और एसोसिएशन के सचिव राजेश कुमार ने किया।

प्रतियोगिता में बिहार के चार जिलों की टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबले में जहानाबाद की टीम ने अपने बेहतरीन खेल कौशल से मेजबान गया को पराजित कर विजेता का खिताब हासिल किया। इस उपलब्धि ने खिलाड़ियों के कठिन परिश्रम और समर्पण को साबित किया।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. नीरज कुमार, प्रमोद भदानी, मोती करीमी, डॉ. एम. एन. अंजुम और राजेश कुमार मौजूद रहे। उनके साथ बड़ी संख्या में दिव्यांग खिलाड़ी और खेलप्रेमी उपस्थित थे, जिन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया-पटना हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से डायल 112 के ASI की मौत | गया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: देसी कट्टा के साथ मां-बेटे गिरफ्तार, पड़ोसियों को हथियार का भय दिखाने का आरोप | गंडक की उफनती लहरों के बीच वायुसेना का ‘ऑपरेशन राहत’, सारण के बाढ़ पीड़ितों तक ऐसे पहुंची मदद | कौन जीतेगा 50 लाख का ईनाम? आज शाम 7:30 बजे साधना टीवी पर होने जा रहा है भारत का सबसे बड़ा आध्यात्मिक शास्त्रार्थ | गया जी में उमड़ा आस्था का महासमुद्र: रूस, जर्मनी और यूक्रेन से आए 22 विदेशी मेहमानों ने देवघाट पर किया पिंडदान, सनातन परंपरा से भावुक हुईं विदेशी महिलाएं | पितृपक्ष मेला 2026: गयाजी के गांधी मैदान में इनर व्हील क्लब ने चलाया सेवा अभियान, पिंडदानियों को बांटे राहत पैकेट | पितृपक्ष मेला 2026: बोधगया में इनर व्हील क्लब ने लगाया सेवा स्टॉल, श्रद्धालुओं को आदर-सत्कार के साथ बांटे चाय-बिस्किट | पितृपक्ष मेले के बीच फल्गु तट पर उतरा 6 बिहार बटालियन, एनसीसी कैडेटों ने स्वच्छता अभियान चलाकर दिया बड़ा संदेश | गयाजी में सीआरपीएफ जवानों का महास्वच्छता अभियान: सरयू सरोवर की बदली सूरत, गंदगी और दुर्गंध से मिली बड़ी राहत | नशा मुक्त गया कॉलेज: ‘मेरा स्वास्थ्य, मेरा गर्व’ कार्यक्रम में युवाओं ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प, विशेषज्ञों ने दिए स्वस्थ जीवन के मूलमंत्र |