न्यूज शेयर करें

सुप्रसिद्ध कथा वाचिका देवी चित्रलेखा का प्रवचन सुनने के लिए उमड़ी भीड़

टिकारी संवाददाता: प्रखंड के लाव पंचायत अंतर्गत पंचमहला में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा सह महायज्ञ का शुभारंभ शुक्रवार को जलभरी सह भव्य शोभायात्रा के साथ हुआ। गांव स्थित मोरहर नदी के किनारे बने भव्य और विशाल यज्ञ मंडप से घोड़ा और बैंड बाजा के साथ निकली 591 कलश के साथ शोभा यात्रा सोवाल, गंगासागर, लाव होते हुए मोरहर नदी के पवित्र पंचदेवता घाट पहुंची। जंहा वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच जलभरी का अनुष्ठान किया गया। जिसके बाद धर्म का जयकारा करते हुए सभी कलशधारी व श्रद्धालु यज्ञमंडप पहुंचे जंहा यज्ञ पुरोहित व संत महात्माओं की मंडली ने मंडप प्रवेश, कलश की स्थापना आदि यागिक क्रियाएं सम्पन्न कराई गयी। यज्ञ के मुख्य श्रोता के रूप में अभिमन्यु कुमार शुड्डु, विपिन बिहारी, राजीव कुमार, बीरेंद्र कुमार एवं बैजनाथ कुमार सभी सपत्नीक अनुष्ठान में भाग ले रहे हैं। आचार्य धर्मेंद्र मिश्र अपने नौ सहयोगियों के साथ यज्ञ का सारा अनुष्ठान का जिम्मा संभाल रहे हैं। महायज्ञ में सुप्रसिद्ध कथावाचक देवी चित्रलेखा जी प्रवचन करेंगी।

देश के प्रसिद्ध वाचिका देवी चित्रलेखा का शाम में सुंदर प्रवचन हुआ। प्रवचन सुनने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी थी। लगभग 27 हजार स्क्वायर फुट का बना विशाल पंडाल श्रद्धालुओं से खचाखच भरा था। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पंडाल में लाइट के साथ एलईडी स्क्रीन और साउंड की व्यवस्था की गई है। प्रवचन के दौरान सभी भक्तों को प्रसाद भी ग्रहण कराया गया। वंही प्रवचन के बाद रात्रि में वृंदावन के कलाकारों द्वारा रासलीला की प्रस्तुति दी गयी। 

Categorized in:

MAGADH LIVE NEWS,

Last Update: November 3, 2023