मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

टिकारी अंचल कार्यालय की बड़ी लापरवाही! बिना बिक्री जमीन का हो गया दाखिल-खारिज

On: Saturday, February 8, 2025 4:12 PM
प्रतीकात्मक चित्र

टिकारी संवाददाता: टिकारी अंचल कार्यालय द्वारा रैयत की जमीन बिना बिक्री व नामांतरण के दूसरे के नाम पर आनलाइन जमाबंदी कायम कर देने का मामला प्रकाश में आया है। मामले को लेकर पीड़ित ने जिलाधिकारी से लिखित शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। मामला टिकारी प्रखण्ड के नोनी ग्राम पंचायत का है। पंचायत अंतर्गत मल्हेया ग्राम निवासी द्विजेन्द्र कुमार द्वारा की गई शिकायत में कहा गया है कि नोनी मौजा में उनकी पैतृक सम्पति है। जिसकी आज तक न बिक्री की गई है न किसी को बख्शीशनमा। इसके बावजूद खाता संख्या 92 के प्लाट संख्या 1201 के कई डिसमिल भूमि को पांच लोगों के नाम से दाखिल खारिज कर आनलाइन जमाबन्दी कायम कर दिया गया। इतना ही नही 40 डिसमिल के प्लाट की एराजी में भी वृद्धि कर दी गई।

गड़बड़ी के लिए द्विजेन्द्र ने अंचल अधिकारी व राजस्व कर्मचारी को जिम्मेवार बताया है। इसी प्रकार रेकड़ में हेराफेरी का एक और अजूबा मामला भी नोनी पंचायत का सामने आया है। जंहा के स्थानीय निवासी व पीड़ित अनीश कुमार ने लिखित शिकायत करते हुए गड़बड़ी में सुधार की गुहार लगाई है। अपने आवेदन ले माध्यम से बंटवारा शिड्यूल के अनुसार जमाबन्दी कायम करने की मांग अंचल अधिकारी से है। अनीश ने बताया कि एक वर्ष से भी अधिक समय से अंचल, डीसीएलआर, डीएम, एडीएम के कार्यालय का चक्कर काट रहे है। लेकिन अबतक कोई कार्रवाई नही हुई है। गड़बड़ी के सुधार हेतु अंचल कार्यालय से वरीय पदाधिकारी को किया जा रहा पत्राचार भी खुद गड़बड़ी का शिकार बनकर रह जा रहा है।

यही कारण है कि लोक शिकायत अधिनियम के तहत आदेश के बाद भी न्याय नही मिल रहा है। अनीश ने राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा जारी नई आदेश के तहत सीओ को जमाबन्दी में सुधार करने के अधिकार का हवाला देते हुए पत्र देते हुए न्याय की गुहार लगाई है। सीओ मयंक शेखर ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। दाखिल खारिज को निरस्त करने के लिए कर्मचारी द्वारा भूमि सुधार उप समाहर्ता के न्यायालय में वाद दायर कराया गया है। विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
नशा मुक्त गया कॉलेज: ‘मेरा स्वास्थ्य, मेरा गर्व’ कार्यक्रम में युवाओं ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प, विशेषज्ञों ने दिए स्वस्थ जीवन के मूलमंत्र | Gaya News: अब सभी प्रखंड मुख्यालयों में मिलेगी मुफ्त ECG जांच की सुविधा, ग्रामीण मरीजों के समय और पैसे की होगी बचत | पितृपक्ष महासंगम 2026: गया में ‘पितृवाटिका’ की अनूठी पहल, पूर्वजों की स्मृति में खटकाचक में रोपे गए 41 पौधे | पितृपक्ष मेला 2026: गया DM शशांक शुभंकर ने पेश की मिसाल, खुद ई-रिक्शा से पहुंचे विष्णुपद; मेला क्षेत्र बना ‘नो व्हीकल Zone’ | अतरी के टेउसा बाजार में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, भव्य भंडारे के साथ अखंड महायज्ञ का समापन | पत्रकारिता के पुरोधा और ‘मगध लाइव’ के संपादक देवब्रत मंडल के निधन से शोक की लहर, युवा समाजसेवी आकाश प्रियदर्शी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि | महादेव स्थान टेउसा में गूंजा ‘हरे राम-हरे कृष्ण’, भव्य अखंड कार्यक्रम से भक्तिमय हुआ अतरी का माहौल | चुनाव आयोग के खिलाफ गया में RJD का बड़ा प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका; जानें पूरा मामला | पितृपक्ष मेला 2026: गया जी में तकनीक और आस्था का अद्भुत संगम, श्रद्धालुओं के लिए बने हाईटेक इंतजाम, जानिए क्या है खास | पितृपक्ष मेला 2026: ‘अतिथि देवो भव’ के भाव से हो श्रद्धालुओं का स्वागत, गयाजी में बोले सीएम सम्राट चौधरी; 3500 करोड़ से संवरेगा विष्णुपद कॉरिडोर |