मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

डुमरिया के छकरबंधा में 15 किलो का केन बम बरामद, सुरक्षा बलों ने किया डिफ्यूज

On: Saturday, March 1, 2025 2:12 AM

रिपोर्ट: दिवाकर मिश्रा , डुमरिया संवाददाता

गया: डुमरिया प्रखंड के छकरबंधा थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। शुक्रवार शाम सुरक्षाबलों ने करमथान इलाके से 15 किलोग्राम वजनी केन बम बरामद कर उसे सफलतापूर्वक डिफ्यूज कर दिया। यह बम मैगरा से छकरबंधा जाने वाली सड़क किनारे पत्थरों के बीच छुपाकर रखा गया था, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।

छकरबंधा थानाध्यक्ष अजय बहादुर सिंह ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि बरहा गांव से लगभग 500 मीटर की दूरी पर आईईडी बम छुपाकर रखा गया है। सूचना मिलते ही वरीय पुलिस अधिकारियों को सूचित किया गया और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, इमामगंज, छकरबंधा थानाध्यक्ष एवं अन्य पुलिस अधिकारियों की टीम त्वरित कार्रवाई के लिए मौके पर पहुंची। जांच के दौरान सुरक्षा बलों को एक शक्तिशाली 15 किलो का आईईडी बम बरामद हुआ।

घटनास्थल पर तुरंत एसटीएफ, सीआरपीएफ और बम निरोधक दस्ता को बुलाया गया। विशेषज्ञों की टीम ने बम को सुरक्षित तरीके से डिफ्यूज किया। इस पूरे मामले पर वरीय पुलिस अधीक्षक, गया लगातार नजर बनाए हुए थे।

बरामद आईईडी बम किसने और क्यों रखा, इसकी जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आसूचना संकलन और तकनीकी अनुसंधान के जरिए संदिग्ध तत्वों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है और स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है।

इस घटना के बाद सुरक्षाबलों ने क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है और संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय बनाकर आगे की कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि उन्हें किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिले तो तुरंत प्रशासन को सूचित करें। छकरबंधा थाना द्वारा इस पूरे मामले में अग्रतर कार्रवाई जारी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया जंक्शन पर ‘लेडी चोर गैंग’ का पर्दाफाश: मंगलसूत्र और मोबाइल के साथ 4 शातिर महिलाएं गिरफ्तार, पटना से जुड़े हैं तार | गया में मारपीट के चार दिन बाद 14 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध मौत, गर्दन पर मिले चोट के निशान; पुलिस जांच में जुटी | गया में खौफनाक सड़क हादसा: पलटी स्कॉर्पियो पर गिरा बिजली का तार, फिर जो हुआ वो किसी चमत्कार से कम नहीं | गया लूटकांड का सनसनीखेज खुलासा: आंखों में मिर्च झोंक दागी थीं गोलियां, मास्टरमाइंड कोई और नहीं… अपना ही ड्राइवर निकला; 3 गिरफ्तार | दीपावली-छठ पर रेलवे की सौगात: गया समेत बिहार के 5 शहरों के लिए चलेंगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें, जानें पूरा टाइम-टेबल | पोक्सो एक्ट के मामले में चाकंद पुलिस की कार्रवाई, नामजद आरोपी कृष्ण यादव को गिरफ्तार कर भेजा जेल | अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस से गिरकर युवक की मौत, टनकुप्पा के पास रेलवे ट्रैक पर मिला शव | गया में नया साइबर फ्रॉड: पुलिस अधिकारी बनकर कॉल कर रहे ठग, एससीआरबी पोर्टल की एफआईआर से निकाल रहे डेटा | फतेहपुर में आहर से विवाहिता का शव मिलने से सनसनी, शरीर पर चोट के निशान; हत्या की आशंका से उठे सवाल | गया रेलवे स्टेशन पर चलती जनशताब्दी से चढ़ने की कोशिश बनी जानलेवा, ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसकर 61 वर्षीय यात्री की मौत |