न्यूज शेयर करें

गुरुवार को शिक्षा विभाग के सचिव बैधनाथ यादव ने बेलागंज प्रखंड मुख्यालय के रामेश्वरम हाई स्कूल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शिक्षा सचिव बैधनाथ यादव विद्यालय परिसर में घूम-घूम कर जायजा लिया एवं विद्यालय परिसर में गंदगी देख प्रधानाध्यापक पर भड़क गए और जमकर फटकार लगाया। सचिव ने विद्यालय के क्लास रूम में पंखा लगाने का भी निर्देश दिया और पढ़ाई के बारे में बच्चों से विस्तार से जानकारी लिया। इस दौरान शिक्षा विभाग के सचिव विद्यालय के कंप्यूटर कक्ष में बारीकी से निरीक्षण किया। जहां सभी सिस्टम बंद पाए गए। जिसे देखकर शिक्षा सचिव विद्यालय की प्रधानाध्यापक और शिक्षकों को जमकर क्लास लगाया। कंप्यूटर कक्ष में जल्द से जल्द सिस्टम को अपडेट कर कंप्यूटर सुविधा विद्यालय के बच्चों में बहाल करने का निर्देश दिया। जबकि विद्यालय के वर्ग निरीक्षण के दौरान विद्यार्थियों की उपस्थिति देखकर गदगद हो गए।

उसके बाद शिक्षक कर्यालय में गए। जहां शिक्षक उपस्थिति पंजी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दो शिक्षक अवकाश में एवं एक शिक्षक जातीय जनगणना कार्य में थे। जिन्हे लौटने के लिए सख्त निर्देश दिए और तत्काल विधालय में उपस्थित होकर इसकी जानकारी जिला शिक्षा पदाधिकारी को देने के लिए कहा। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ने शिक्षा सचिव को बताया कि विद्यालय में कुल 12 हैं। इसमें दो अवकाश में है और एक जातीय जनगणना में है। बाकि के शिक्षक विद्यालय में उपस्थित हैं। शिक्षा सचिव के विद्यालय निरीक्षक की सूचना के बाद बेलागंज के अन्य विद्यालयों में हड़कंप मच गया। सभी विद्यालय के शिक्षक अपने विद्यालय के विधि व्यवस्था को दुरुस्त करने में जुट गए।

Categorized in:

MAGADH LIVE NEWS,

Last Update: September 15, 2023