मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

शंकर इंस्टिट्यूट ऑफ़ कॉमर्स में धूमधाम से सरस्वती पूजा का हुआ आयोजन, छात्र-छात्राओं ने भी निभाई अपनी सहभागिता

On: Thursday, February 6, 2025 4:29 PM

शंकर इंस्टिट्यूट ऑफ़ कॉमर्स, जो मीर अब्बू सालेह रोड, गया में स्थित है में सरस्वती पूजा का आयोजन बड़े धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस उत्सव की अगुवाई कोचिंग के संस्थापक शंकर प्रसाद गुप्ता और डॉ. पवन गुप्ता ने की, जबकि शिक्षण संस्थान की छात्राओं ने भी इसमें सक्रिय योगदान दिया। पूजा के समापन के बाद सभी छात्र-छात्राओं और आमंत्रित अतिथियों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। जिससे सभी के चेहरों पर संतोष और प्रसन्नता की एक अनोखी छटा देखने को मिली। हवन का आयोजन किया गया, जिससे वातावरण में धार्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ। इसके बाद माँ सरस्वती की मूर्ति का विसर्जन धूमधाम से किया गया। विसर्जन के इस अवसर पर कोचिंग के सभी छात्र-छात्राएं और उपस्थित जन उत्साहित और मुग्ध थे। माता की विदाई अबीर-गुलाल के साथ उल्लासपूर्वक सम्पन्न हुई। जिससे इस आयोजन में एक अनोखा उत्सवी माहौल बना रहा। मां की विदाई बड़े अनोखे अंदाज में की गई। जिसमें भगवान महादेव का डमरू तथा बड़े बड़े झाल का उपयोग किया गया। विसर्जन रूक्मणी सरोवर में किया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
बाबा कोटेश्वर नाथ दशहरा महोत्सव: विकास के दावों के बीच कुर्सियां रहीं खाली, पूर्व लोकायुक्त ने जताई कड़ी नाराजगी | गया के बेलागंज में दर्दनाक हादसा: टूटे बिजली तार की चपेट में आने से 21 वर्षीय युवक की मौत, सोनपुर गांव में पसरा मातम | फतेहपुर में 4 जिंदगियां बचाने वाले बच्चे बने रियल हीरो, गया डीएम ने साहसिक कार्य के लिए किया सम्मानित | डीडीयू जंक्शन पर बेपटरी हुई दानापुर-पुणे एक्सप्रेस, मच गई चीख-पुकार! जानिए रेलवे के इस मेगा मॉकड्रिल का पूरा सच | कोंच की बेटी रूना ने एथलेटिक्स में लहराया परचम, 5000 मीटर में जीता रजत तो 1500 मीटर में हासिल किया कांस्य पदक | गया पहुंचे राज्यसभा सांसद डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह का बेलागंज में जोरदार स्वागत, 25 अक्टूबर को पटना चलने की अपील | बाबा कोटेश्वर नाथ दशहरा महोत्सव कल से, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी करेंगे उद्घाटन; जुटेंगे कई दिग्गज नेता और कलाकार | गया में बिजली बिल बकायेदारों पर गिरेगी गाज! दो महीने बिल नहीं भरा तो कटेगा कनेक्शन, मीटर रीडरों पर भी सख्ती | दिवाली से पहले रेल कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले: डीडीयू मंडल ने 24 घंटे के भीतर जारी किया 23.88 करोड़ का बंपर बोनस | गया में सौर ऊर्जा क्रांति: मानपुर के सकरदास नवादा में 2 मेगावाट का सोलर प्लांट शुरू, पीएम-कुसुम योजना से रोशन हुआ इलाका |