मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

रेलवे हेडक्वार्टर की सेफ्टी ऑडिट टीम आ रही है गया, देखें कहां कहां करेगी जांच

On: Tuesday, October 15, 2024 11:51 PM

देवब्रत मंडल

रेलवे हेडक्वार्टर की सेफ्टी ऑडिट टीम बुधवार को गया जंक्शन आ रही है। जो गया के विभिन्न जगहों पर जाएगी और इसकी जांच करेगी।रेलवे सूत्रों ने बताया कि रेलवे हेडक्वार्टर की सेफ्टी ऑडिट टीम गया जंक्शन पर सुबह 9:30 बजे से 11 बजे तक क्रू लॉबी, रनिंग रूम, कोचिंग काम्प्लेक्स और स्टेशन तथा दुर्घटना राहत ट्रेन(एआरटी) व एक्सीडेंट रिलीफ मेडिकल वैन(एआरएमवी) का सघन रूप से निरीक्षण करने के बाद गया-काष्ठा एलसी/6/स्पेशल का निरीक्षण करने के लिए गया जंक्शन से निकलेगी। यहां निरीक्षण के बाद रफीगंज स्टेशन, पॉइंट 53बी, ब्रिज संख्या 426 अप आदि का निरीक्षण करते हुए टीम करीब तीन बजे अनुग्रह नारायण रोड(औरंगाबाद) पहुंचेगी।

यहां निरीक्षण के बाद टीम सोननगर स्टेशन पहुंचेगी। रेलवे सूत्रों ने बताया कि हेडक्वार्टर की सेफ्टी ऑडिट टीम स्पेशल ट्रेन ‘गरुड़’ से पटना-गया रेलखंड होते हुए सुबह 9:30 बजे गया जंक्शन पर पहुंचेगी।इधर, इस टीम के साथ डीडीयू के कौन कौन अधिकारी कहां कहां उनके साथ रहेंगे। इसकी भी लिस्ट तैयार कर ली गई है। इसमें डीडीयू मंडल से सेफ्टी ऑफिसर, अभियंत्रण विभाग, विद्युत विभाग,सिग्नल विभाग एवं परिचालन विभाग के अधिकारी शामिल हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
📰 Latest:
लगेगी आग तो आएँगे घर कई ज़द में, यहाँ पे सिर्फ़ हमारा मकान थोड़ी है’- गया के बेबाक पत्रकार समर राठौर का सोशल मीडिया बैन, पत्रकारों में भारी आक्रोश | गया के बेलागंज में खेत की सिंचाई कर रहे किसान की करंट से मौत, तीन बेटों के सिर से उठा पिता का साया | बेलागंज में गूंजे बाबा श्याम के जयकारे, 100 मीटर लंबे निशान के साथ निकली भव्य शोभायात्रा; भजन संध्या में देशभर के कलाकार जमाएंगे रंग | गया में बाइक लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, नाबालिग निकला सरगना; तीन गिरफ्तार, 6 बाइक बरामद | बेलागंज में खेत देखने गए किसान की करंट लगने से मौत, चार बेटियों के सिर से उठा पिता का साया | ब्रेकिंग न्यूज: गया-पटना NH-22 पर भीषण सड़क हादसा: प्राणपुर मोड़ पर डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार, 24 वर्षीय युवक की मौत, पांच घायल | बाराचट्टी की 13 पंचायतों में 299 सोलर लाइटें खराब, भलुआ में आधी बंद; RTI से खुली व्यवस्था की पोल | गया जंक्शन पर चोरी के मोबाइल के साथ दो गिरफ्तार, RPF की पूछताछ में सामने आया मामला | पितृपक्ष मेला-2026 की सफलता पर गया प्रशासन को मिली शाबाशी: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 11 वरीय पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित | गया जंक्शन पर RPF का कमाल: ‘ऑपरेशन अमानत’ के तहत दो यात्रियों को सुरक्षित लौटाया उनका खोया हुआ कीमती सामान |