न्यूज शेयर करें
File photo

गया जिला निबंधन कार्यालय में कार्यरत प्रधान सहायक राजीव रंजन सिन्हा का देहांत हो गया है। इनका निधन सोमवार को मेदांता अस्पताल,पटना में हो गया। इस आशय की खबर गया निबंधन कार्यालय में आते ही शोक की लहर दौड़ गई। बिहार दस्तावेज नवीस संघ के अलख निरंजन ने बताया कि सोमवार को प्रधान सहायक का निधन मेदांता अस्पताल में हो गया। उन्होंने इनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने बताया कि दस दिन पहले ब्रेन हेमरेज कर गया था। इसके बाद इन्हें बेहतर इलाज के लिए मेदांता अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। इनके निधन पर जिला निबंधन पदाधिकारी राकेश कुमार समेत कार्यालय के सहकर्मी एवं कर्मचारियों में शोक है। दस्तावेज नवीस संघ के गया शाखा सचिव शैलेंद्र कुमार सिन्हा उर्फ छोटू, अध्यक्ष बीरेन्द्र कुमार, मुरारी कुमार सिन्हा, पवन कुमार सिन्हा आदि ने इनके निधन पर गहरा दुःख जताया है। दिवंगत प्रधान सहायक शहर के नूतन नगर मोहल्ले में किराए के एक मकान में रह रहे थे। ये अपने पीछे पत्नी ब एक पुत्र तथा एक पुत्री छोड़ गए हैं। मूलतः पूर्णिया के रहनेवाले थे। गया में 2020 में योगदान दिया था। सचिव श्री सिन्हा ने बताया कि बुधवार को कार्यालय में एक शोक सभा आयोजित किए जाने के बाद कार्यालय में निबंधन का कार्य नहीं किया जाएगा।

Categorized in:

MAGADH LIVE NEWS,

Last Update: October 29, 2023