मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

खिजरसराय में उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक में दिन दहाड़े आठ लाख की लूट!

On: Friday, February 9, 2024 3:31 PM

शुक्रवार को खिजरसराय बाजार स्थित उत्कर्ष स्मॉल फाईनेंस बैंक में दिन दहाड़े साढ़े आठ लाख की लूट अज्ञात अपराधकर्मियों के द्वारा कर ली गई। घटना के अनुसार सुबह जब बैंक खुला तो भीड़ कम होने का फायदा उठाकर 4 अपराधकर्मियों ने हथियार के बल पर बैंक कर्मचारियों को बंधक बना लिया और उन्हे बाथरूम मे बंद कर दिया और कैश काउंटर मे रखे 8 लाख 46 हज़ार रूपए लेकर चलते बन। इसकी सूचना प्राप्त होते ही थानाध्यक्ष, खिजरसराय एवं थाना के अन्य पुलिस पदाधीकारी तथा सशस्त्र बल के साथ घटनास्थल पर पहुॅचकर निरीक्षण किया गया एवं सी0सी0टी0वी0 फुटेज आदी का अवलोकन किया गया। वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के द्वारा इस घटना को काफी गंभीरता से लिया गया तथा स्वयं घटनास्थल (उत्कर्ष स्मॉल फाईनेंस बैंक) पर जाकर, घटनास्थल का निरीक्षण किया गया, एवं घटना के संबंध में बैंक कर्मी से पुछ-ताछ कर जानकारी प्राप्त किया।

जानकारी में पता चला की बैंक कर्मियों के द्वारा लूट की घटना होने के बाद विलंब से थाना को सूचना दिया गया। निरीक्षण के क्रम में बैंक सुरक्षा के मानक (SOP) की कमी पाई गई जिसके संबंध में बैंक कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के द्वारा उक्त कांड के उदभेदन एवं घटना में संलिप्त अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नीमचक बथानी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया जिसमें थानाध्यक्ष, खिजरसराय एवं थाना के पुलिस पदाधिकारी/कर्मी तथा तकनीकी शाखा, गया के पुलिस पदाधिकारी/कर्मी को शामिल किया गया है।वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के द्वारा खिजरसराय थानाध्यक्ष के कार्यालय में उक्त घटना के संबंध में की गई कार्रवायों का समीक्षा कि गई, तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। इस संबंध में खिजरसराय थाना द्वारा कांड दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा है की इस घटना में शामिल अपराधकर्मियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
बेलागंज में आसमानी बिजली का कहर: ठनका गिरने से किसान की मौत, एक युवक गंभीर रूप से झुलसा | सासाराम-आरा रेलखंड में रेलवे का ‘मेगा ड्राइव’: बिना टिकट यात्रा करने वाले 482 धरे गए, करीब दो लाख का जुर्माना वसूला | गयाजी में ओझा-गुणी के शक में अधेड़ की निर्मम हत्या, गांव में तनाव; संगठित भीड़ ने आधी रात को बोला था हमला | रेलवे सुरक्षा और यात्री सुविधाओं को लेकर एक्शन में DRM उदय सिंह मीना, डीडीयू-मानपुर खंड का किया सघन निरीक्षण | बाराचट्टी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: प्रेम प्रसंग में लापता नाबालिग दिल्ली से बरामद, आरोपी युवक गिरफ्तार | कार में छिपाकर ले जा रहे थे 564 लीटर बीयर, सिंधुगढ़ पुलिस ने तीन तस्करों को दबोचा | खाद की कालाबाजारी पर बड़ा एक्शन: गया जिले में 12 दुकानों के लाइसेंस रद्द, 3 निलंबित; कृषि विभाग बोला— उर्वरकों की कोई कमी नहीं | गया में किलकारी के ‘चक धूम धूम समर कैंप-2026’ का शानदार आगाज़, 800 बच्चों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग | गया के खिलाड़ियों के लिए सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, SSB में कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए 6 जून तक करें आवेदन | फतेहपुर में पागल सांड का आतंक: एक बुजुर्ग की जान ली, एक का हाथ तोड़ा; दहशत में रघवाचक गांव |