मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

सेवानिवृत्त आईओडब्ल्यू वाईपी शर्मा को कर्मचारियों की ओर से दी गई भावभीनी विदाई

On: Sunday, February 2, 2025 1:21 AM

देवब्रत मंडल

पूर्व मध्य रेल के डीडीयू मंडल अंतर्गत गया अभियंत्रण विभाग में आईओडब्ल्यू(कार्य निरीक्षक) अभियंता योगेंद्र प्रसाद शर्मा को रेलकर्मियों ने सेवानिवृत्त पश्चात भावभीनी विदाई दी।
गया रेलवे स्टेशन के आईओडब्ल्यू कार्यालय में आयोजित समारोह में ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष स्टेशन मैनेजर मिथिलेश कुमार बतौर मुख्य अतिथि मौजूद थे। आईओडब्ल्यू कार्यालय के कर्मचारियों ने वाईपी शर्मा की विदाई को लेकर भव्य आयोजन किया था। यहां मौजूद सारे कर्मचारियों का कहना था कि आज तक इतने भव्य तरीके से किसी रेलकर्मी को शायद ही सेवानिवृत्त होने के पश्चात विदाई दी गई होगी।

बता दें कि सेवानिवृत्त श्री शर्मा गया के जिम्मे लोको कॉलोनी और खरखुरा कॉलोनी एरिया में रेलकर्मियों के आवास के अलावा विकासोन्मुखी कार्य था। इसके पहले भी श्री शर्मा लोको कॉलोनी और खरखुरा कॉलोनी के लिए कार्य कर चुके हैं।
इधर, हाल ही में कर्मचारियों के आवासों का सर्वेक्षण करने का कार्य बेहतर तरीके से किया था। वहीं अतिक्रमण हटाने में इनका कार्य सराहनीय रहा। विदाई समारोह में उपस्थित रेलकर्मियों ने श्री शर्मा के स्वस्थ रहते हुए पारिवारिक जीवन को सरल तरीके से व्यतीत करने की ईश्वर से प्रार्थना किया। इस मौके पर एडीएन ऑफिस के कई कर्मचारी मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
वरिष्ठ पत्रकार देवब्रत मंडल का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक; मगध लाइव ने खोया अपना संपादक | 1300 किलोमीटर दूर भटके बुजुर्ग को गया के युवक ने पहुंचाया घर, पोते की आंखों से छलके आंसू | पोस्टमार्टम हाउस में शवों की अदला-बदली से मचा हड़कंप, परिजनों के पहुंचने तक चिता पर जल चुका था मृतक | बिजली तार चोरों का आतंक, 35 पोल से हजारों फीट तार गायब, ग्रामीणों और विभाग की बढ़ी चिंता | गया पितृपक्ष मेला 2026: ‘हम्मर मगध’ सेमिनार में गूंजी मगही की मिठास, डीएम ने ठेठ अंदाज में कहा- ‘मगही हमर पहचान’ | पितृपक्ष मेले से पहले गया में ‘हम्मर मगध’ का भव्य शंखनाद: ऐतिहासिक धरोहर और लोक-संस्कृति का होगा अनूठा संगम, डीएम ने की खास अपील | गया जंक्शन पर वन्यजीव तस्करों का खेल नाकाम: दून एक्सप्रेस से 45 जिंदा कछुए बरामद, लावारिस बैग में मिला जखीरा | बाल्टी में सांप और तड़पती पत्नी लेकर अस्पताल पहुंचा शख्स, फिर जो हुआ वो कर देगा हैरान | जहानाबाद में मौत के सौदागरों का भंडाफोड़: 50 लाख की नकली दवा और कॉस्मेटिक जब्त, पटना-गया तक फैला था सिंडिकेट | सात समंदर पार से मोक्ष की आस: गया जी के पितृपक्ष मेले में 50 से अधिक विदेशी श्रद्धालु करेंगे पिंडदान, भारतीय परिधान में रखेंगे निर्जला व्रत |