मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

डुमरिया में राशन कार्ड वितरण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

On: Wednesday, February 7, 2024 3:58 PM

डुमरिया प्रखंड के नारायणपुर पंचायत मुख्यालय में बुधवार को राशन कार्ड वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर  जन वितरण प्रणाली के तहत मिलने वाली सुविधाओं को लेकर  नए राशन कार्ड का वितरण किया गया। इसमें पंचायत के विभिन्न गांव नारायणपुर, हरनी,सिमरी आदि गांवों के लाभुकों को नए राशन कार्ड दिया गया।  इस वितरण कार्यक्रम में डुमरिया प्रखंड विकास पदाधिकारी राजू कुमार व एमओ नितेश कुमार तथा स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि मुन्ना कुमार यादव के द्वारा 87 नए राशन कार्ड का वितरण किया गया। नए कार्ड कार्ड प्राप्त करने वाले लाभकों में प्रसन्नता देखी गई तथा उन सबोंन। ने कहा कि अब हमें कम दाम पर अनाज मिलेगा व कई प्रकार की सुविधा मिलेगी। इस दौरान डीलर संघ के अध्यक्ष केदार दास, सुनील कुमार यादव, प्रवेश यादव सहित कई लोग मौजूद थें।

दिवाकर मिश्रा ,डुमरिया

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
कोंच में प्रशासनिक बदलाव: नए बीडीओ चंदन कुमार व अंचलाधिकारी ऋतु सोनी ने संभाला पदभार | प्रेम फार्मा की अनूठी पहल: ग्रामीण चिकित्सकों के लिए विशेष तकनीकी कार्यशाला का आयोजन, जुटे सैकड़ों डॉक्टर | नेपाल घूमने गए गया के रोहित शर्मा की फेवा झील में डूबने से मौत, ताल बाराही मंदिर के दर्शन के बाद हुआ हादसा | 12 सूत्री मांगों को लेकर किसानों का एक दिवसीय धरना, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन | गया: धरहरा कलां पंचायत के पूर्व मुखिया प्रतिनिधि रविंद्र यादव की माता जयमंती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर | बिजली के करंट से युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम | गया में निर्माणाधीन पुल पर मिट्टी धंसने से मजदूर की दर्दनाक मौत, मुआवजे को लेकर भारी हंगामा | कोंच: अंचलाधिकारी मुकेश कुमार को दी गई भावभीनी विदाई, जनसेवा और ईमानदारी के लिए किए गए याद | मुंबई में करंट लगने से गया के युवक की मौत, 4 वर्षीय बेटे ने पिता को दी मुखाग्नि | रोड रॉलर की चपेट में आने से सिक्योरिटी गार्ड की दर्दनाक मौत, परिजनों ने जताया संदेह, निष्पक्ष जांच की मांग |