मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

राजगीर-तिलैया-गुरपा स्पेशल ट्रेन का परिचालन शुरू, पर्व-त्योहार के दौरान यात्रियों को होगी सुविधा

On: Wednesday, October 23, 2024 9:35 PM

गया: आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेलवे ने राजगीर-तिलैया-राजगीर स्पेशल ट्रेन का परिचालन गुरपा स्टेशन तक बढ़ाने का निर्णय लिया है। यह जानकारी पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने दी। उन्होंने बताया कि ट्रेन संख्या 03322/03321 राजगीर-तिलैया-गुरपा स्पेशल ट्रेन का परिचालन 24 अक्टूबर 2024 से 30 नवंबर 2024 तक प्रतिदिन किया जाएगा।

नया विस्तार और ट्रेन का समय

गाड़ी संख्या 03322, राजगीर-तिलैया-गुरपा एक्सप्रेस स्पेशल अब प्रतिदिन राजगीर से 10:55 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन 11:13 बजे नटेसर स्टेशन पर रुकेगी और 12:00 बजे तिलैया पहुंचेगी। तिलैया से यह ट्रेन 12:05 बजे खुलकर 13:08 बजे पहाड़पुर रुकेगी और 13:30 बजे गुरपा स्टेशन पहुंचेगी।

वापसी में, गाड़ी संख्या 03321, गुरपा-तिलैया-राजगीर एक्सप्रेस स्पेशल गुरपा से 14:00 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन 14:13 बजे पहाड़पुर स्टेशन पर रुकेगी और 15:25 बजे तिलैया पहुंचेगी। तिलैया से यह स्पेशल 15:30 बजे प्रस्थान करके 15:56 बजे नटेसर रुकेगी और 16:30 बजे राजगीर पहुंचेगी।
इस स्पेशल ट्रेन में कुल 23 कोच शामिल किए गए हैं, जिसमें एक तृतीय वातानुकूलित कोच, एक एसी चेयरकार कोच, 19 साधारण श्रेणी के कोच, और दो एसएलआरडी कोच शामिल हैं। ट्रेन के विस्तार से राजगीर, तिलैया, और गुरपा के यात्रियों को त्योहारों के दौरान यात्रा में बड़ी राहत मिलेगी।

विशेष सुविधाएं और कोच की जानकारी

इस स्पेशल ट्रेन में कुल 23 कोच शामिल किए गए हैं, जिसमें एक तृतीय वातानुकूलित कोच, एक एसी चेयरकार कोच, 19 साधारण श्रेणी के कोच, और दो एसएलआरडी कोच शामिल हैं। ट्रेन के विस्तार से राजगीर, तिलैया, और गुरपा के यात्रियों को त्योहारों के दौरान यात्रा में बड़ी राहत मिलेगी।

रेलवे का यह निर्णय यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, ताकि पर्व-त्योहारों के दौरान अतिरिक्त भीड़ का दबाव कम किया जा सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया लूटकांड का सनसनीखेज खुलासा: आंखों में मिर्च झोंक दागी थीं गोलियां, मास्टरमाइंड कोई और नहीं… अपना ही ड्राइवर निकला; 3 गिरफ्तार | दीपावली-छठ पर रेलवे की सौगात: गया समेत बिहार के 5 शहरों के लिए चलेंगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें, जानें पूरा टाइम-टेबल | पोक्सो एक्ट के मामले में चाकंद पुलिस की कार्रवाई, नामजद आरोपी कृष्ण यादव को गिरफ्तार कर भेजा जेल | अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस से गिरकर युवक की मौत, टनकुप्पा के पास रेलवे ट्रैक पर मिला शव | गया में नया साइबर फ्रॉड: पुलिस अधिकारी बनकर कॉल कर रहे ठग, एससीआरबी पोर्टल की एफआईआर से निकाल रहे डेटा | फतेहपुर में आहर से विवाहिता का शव मिलने से सनसनी, शरीर पर चोट के निशान; हत्या की आशंका से उठे सवाल | गया रेलवे स्टेशन पर चलती जनशताब्दी से चढ़ने की कोशिश बनी जानलेवा, ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसकर 61 वर्षीय यात्री की मौत | गया के गुरारू स्टेशन पर दर्दनाक हादसा: महाबोधि एक्सप्रेस से गिरकर असिस्टेंट मैनेजर की मौत, 5 महीने पहले ही हुई थी शादी | गया में AI से मस्जिद उड़ाने का वीडियो बनाने और उन्माद फैलाने की कोशिश में आरोपी गिरफ्तार | भभुआ रोड स्टेशन पर 3 करोड़ के सोने की हाई-प्रोफाइल लूट का पर्दाफाश: खुद का कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड, तीन गिरफ्तार |