मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

अवाक रह गया 10 हजार कमाने वाला राजीव! जब घर आया आयकर विभाग के दो करोड़ से अधिक का नोटिस, अधिकारी भी झाड़ रहे पल्ला

On: Wednesday, September 25, 2024 4:27 PM

देवब्रत मंडल

10 हज़ार की नौकरी करने वाले व्यक्ति को 2 करोड़ का आया इनकम टैक्स नोटिस, डर से चार दिनों से नहीं लौटा काम पर, 67 लाख रुपये फाइन 2 दिनों के अंदर करना होगा जमा

शहर के एक थोक विक्रेता के यहां 10 हजार के पगार पर करता है काम

आयकर विभाग की चौका देने वाला एक नोटिस गया के रहने वाले एक व्यक्ति के पास पहुंचा तो डर से व्यक्ति काम पर जाना छोड़ दिया। जिस व्यक्ति को दो करोड़ रुपए का यह नोटिस भेजा गया है उसकी कमाई महीने में दस हजार रुपए है। जिस व्यक्ति को नोटिस भेजा गया है वह गया शहर के पुरानी गोदाम में रिफाइन और तेल के एक थोक एवं खुदरा विक्रेता के यहां 10 हज़ार की नौकरी करता है। जिसे आयकर विभाग ने 2 करोड़ 3 हजार 308 रुपये का टैक्स नोटिस भेजा है। इतना ही नहीं आयकर विभाग ने पीड़ित को दो दिनों के अंदर 67 लाख फाइन के रूप में रुपए दो दिन के अंदर जमा करने देने को कहा है।

डर से काम पर जाना छोड़ दिया

इस तरह के नोटिस मिलने के बाद से यह व्यक्ति काफी घबराया हुआ है। दर से वह चार दिनों से काम पर नहीं जा रहा है। साधारण व्यक्ति कोतवाली थाना क्षेत्र के नई गोदाम मोहल्ले का रहने वाला राजीव कुमार वर्मा है। जो पुरानी गोदाम में तेल और रिफाइन के थोक एवं खुदरा विक्रेता के यहां काम करता है।

कभी दो लाख रुपए का फिक्स डिपॉजिट किया था

राजीव ने बताया काम के बदले उसे हर महीने 10 हज़ार रुपए पगार में मिलते हैं। सब कुछ ठीक चल रहा था। अचानक आयकर विभाग के इस नोटिस ने उसे परेशानियों में डाल दिया है। राजीव ने बताया कि वह कॉरपोरेशन बैंक शाखा में पिछले 22 जनवरी 2015 को 2 लाख रुपये की फिक्स डिपॉजिट किया था लेकिन मैच्योरिटी के पहले ही किसी काम को लेकर डिपॉजिट का पैसा 16 अगस्त 2016 को निकाल लिया था। उसके बाद वह पुरानी गोदाम में काम करने लगा। अचानक आयकर विभाग ने 2 करोड़ 3 हजार 308 रुपये का टैक्स नोटिस भेजकर परेशानी बढ़ा दिया है।

पहली बार राजीव सुना आईटीआर का नाम

आयकर विभाग से भेजे गए टैक्स नोटिस में बताया गया है कि वर्ष 2015-16 में 2 करोड़ कि फिक्स डिपॉजिट करवाया था। जिसका रिटर्न फाइल अभी तक नहीं भरा गया और आयकर विभाग का टैक्स भी जमा नहीं किया गया है‌। जबकि राजीव कुमार वर्मा इनकम टैक्स रिटर्न(आईटीआर) का नाम भी पहली बार सुना है।

अधिकारियों ने दो टूक शब्दों में कहा-यहां हम कुछ नहीं कर सकते

राजीव वर्मा का कहना है कि अब 10 से 12 हजार रुपये महीने की पगार में रिटर्न फाइल क्या करें? उसने बताया कि आयकर विभाग के इस हैरान कर देने वाले नोटिस के बाद पिछले 4 दिनों से काम करने भी नहीं गया है। नोटिस के बाद काफ़ी परेशान हूं। गया के आयकर विभाग कार्यालय गए तो एक अधिकारी से उन्होंने यह बात बताई। राजीव का कहना है कि उनकी बातें सुनने के बाद अधिकारियों ने साफ तौर पर कह दिया कि अब वह पटना आयकर विभाग कार्यालय जाएं। जहां से उनकी इस समस्या का निदान हो सकता है। वहीं राजीव को 2 करोड़ 3 हजार 308 रुपये का टैक्स के रूप में 67 लाख रुपये दो दिनों के अंदर भी जमा करने को कहा गया है। जिससे वह काफ़ी परेशान है। इसके बाद राजीव सभी जगह मदद की गुहार लग रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
बिजली तार चोरों का आतंक, 35 पोल से हजारों फीट तार गायब, ग्रामीणों और विभाग की बढ़ी चिंता | गया पितृपक्ष मेला 2026: ‘हम्मर मगध’ सेमिनार में गूंजी मगही की मिठास, डीएम ने ठेठ अंदाज में कहा- ‘मगही हमर पहचान’ | पितृपक्ष मेले से पहले गया में ‘हम्मर मगध’ का भव्य शंखनाद: ऐतिहासिक धरोहर और लोक-संस्कृति का होगा अनूठा संगम, डीएम ने की खास अपील | गया जंक्शन पर वन्यजीव तस्करों का खेल नाकाम: दून एक्सप्रेस से 45 जिंदा कछुए बरामद, लावारिस बैग में मिला जखीरा | बाल्टी में सांप और तड़पती पत्नी लेकर अस्पताल पहुंचा शख्स, फिर जो हुआ वो कर देगा हैरान | जहानाबाद में मौत के सौदागरों का भंडाफोड़: 50 लाख की नकली दवा और कॉस्मेटिक जब्त, पटना-गया तक फैला था सिंडिकेट | सात समंदर पार से मोक्ष की आस: गया जी के पितृपक्ष मेले में 50 से अधिक विदेशी श्रद्धालु करेंगे पिंडदान, भारतीय परिधान में रखेंगे निर्जला व्रत | कोंच में इंसानियत शर्मसार: पानी पीने गई 10 वर्षीय मासूम से 58 वर्षीय अधेड़ ने किया दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज | गया जंक्शन पर तस्करी का बड़ा भंडाफोड़: राजधानी एक्सप्रेस के AC कोच में 7 लाख के गांजे के साथ युवती गिरफ्तार | गोमो जंक्शन पर रेल प्रशासन की घोर संवेदनहीनता: RPF ने जिसे मान लिया था मृत, फरिश्ता बनकर आए पत्रकार और शिक्षकों ने बचाई जान |