मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

टिकारी के पूरा और मुसी पैक्स से निर्विरोध निर्वाचित अध्यक्ष को मिला प्रमाण पत्र

On: Saturday, December 7, 2024 3:17 PM

टिकारी संवाददाता: पैक्स चुनाव में निर्विरोध निर्वाचित तीन अध्यक्षों मे दो लोगों ने निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया। निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ नीरज आनंद ने निर्विरोध निर्वाचित पूरा के पैक्स अध्यक्ष नीरज कुमार उर्फ लड्डू शर्मा और मुसी के पैक्स अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा ने अपना निर्वाचन प्रमाण पत्र प्राप्त किया। पूरा पैक्स से नीरज कुमार अध्यक्ष पद से लगातार दूसरी और निर्विरोध पहली बार निर्वाचित हुए हैं। वंही मुसी पैक्स से सुरेन्द्र शर्मा अध्यक्ष पद से लगातार तीसरी बार और निर्विरोध दूसरी बाद चुनाव जीतने में सफल रहे हैं। पूरा पैक्स अध्यक्ष ने निर्विरोध निर्वाचन पर बताया कि यह जीत हमारी नही वल्कि मतदाताओं और पंचायत वासियों के स्नेह और प्यार की जीत है।

पूरे कार्यकाल में सबों के आशा व उम्मीद पर खरे उतारूं और समय पर किसानों के अनाज की खरीदारी तथा खाद उपलब्ध करा सकूं यही प्रयास रहेगा। वंही तीसरी बार निर्वाचित मुसी के पैक्स अध्यक्ष ने बताया कि पंचायत की जनता ने दो बार निर्विरोध अध्यक्ष बनने का मुझे गौरव प्रदान किया है। इसके अलावे एक बार मनोनीत अध्यक्ष का भी अवसर प्रदान किया है। पंचायत के किसानों को सहकारिता का लाभ दिलाना हमारा प्रथम प्रयास रहेगा। दोनो के निर्विरोध निर्वाचित होने पर पंचायत वासियों सहित अन्य दर्जनों लोगों में उन्हें बधाई दी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
राजगीर की पहाड़ियों में हवा से बातें करेंगे पर्यटक: देश के पहले ‘क्लिफ वॉक’ से बिहार रचेगा नया इतिहास | तिलक समारोह से लौट रहे पूर्व सैनिक के पुत्र की सड़क हादसे में मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक सवार को कुचला | ब्रेकिंग न्यूज: खुशियां मातम में बदली , चचेरी बहन की शादी में शामिल होने मायके आ रही महिला की सड़क हादसे में मौत | मगध लाइव न्यूज़: धनबाद में गया के ‘ATM कार्ड बदल’ गिरोह का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार; जानें कैसे जाल बिछाते थे ये शातिर अपराधी | गया-कोडरमा रेल खंड: पहाड़पुर फाटक बना ‘मुसीबतों का फाटक’, घंटों जाम में पिस रही जनता, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल | पासवर्ड का जमाना गया! हैकर्स से बचना है तो तुरंत बदलें फोन की ये सेटिंग; जानें क्या है ‘Passkey’ और यह क्यों है सबसे सुरक्षित | गया: ‘ऑनर किलिंग’ की रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात; भाई ने ही बहन को दी खौफनाक मौत, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला तेजाब | दुकान दिलाने के नाम पर 7 लाख की ठगी का आरोप, फतेहपुर थाने में एफआईआर दर्ज | औरंगाबाद: प्रशासनिक लापरवाही ने ली शिक्षक की जान, सोन नदी पुल के टूटे स्लैब ने बुझाया घर का चिराग | पटना में गया के ‘बाइक चोर गैंग’ का बड़ा खुलासा: टिकारी और कोंच के 10 शातिर गिरफ्तार, 7 मोटरसाइकिलें बरामद |