मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया में कोचिंग जा रही छात्रा के साथ दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

On: Friday, January 12, 2024 6:01 PM
हंगामा करते ग्रामीण

अतरी थाना क्षेत्र के रहने वाली एक छात्रा शुक्रवार को लगभग 12 बजे अपने गांव से कोचिंग करने नीमचक बथानी थाना क्षेत्र के बहोरमा गांव में जा रही थी। इसी बीच रास्ते में एक युवक ने छात्रा को सरसो के खेत में ले जाकर दुष्कर्म कर दिया। इसके बाद छात्रा रोते हुए वापस घर लौट गई और अपने परिजन को आपबीती बताई जिसके बाद उसके परिजन एवं गांव के ग्रामीणों ने आरोपी युवक के गांव जाकर उसके घर पर चढ़कर हंगामा करने लगे । इसकी सूचना ग्रामीणों के द्वारा पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर हंगामा कर रहे ग्रामीणों को शांत कराया और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर थाना लाया । इस मामले में पीड़ित छात्रा के द्वारा आरोपी युवक के विरुद्ध दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए आवेदन दिया है। इस संबंध में अतरी थाना अध्यक्ष दिवाकर कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि छात्रा के द्वारा आवेदन दिया गया है। प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। छात्रा को मेडिकल जांच के लिए गया भेजा गया है आरोपी को गिरफ्तार कर थाना लाया गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
पोक्सो एक्ट के मामले में चाकंद पुलिस की कार्रवाई, नामजद आरोपी कृष्ण यादव को गिरफ्तार कर भेजा जेल | अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस से गिरकर युवक की मौत, टनकुप्पा के पास रेलवे ट्रैक पर मिला शव | गया में नया साइबर फ्रॉड: पुलिस अधिकारी बनकर कॉल कर रहे ठग, एससीआरबी पोर्टल की एफआईआर से निकाल रहे डेटा | फतेहपुर में आहर से विवाहिता का शव मिलने से सनसनी, शरीर पर चोट के निशान; हत्या की आशंका से उठे सवाल | गया रेलवे स्टेशन पर चलती जनशताब्दी से चढ़ने की कोशिश बनी जानलेवा, ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसकर 61 वर्षीय यात्री की मौत | गया के गुरारू स्टेशन पर दर्दनाक हादसा: महाबोधि एक्सप्रेस से गिरकर असिस्टेंट मैनेजर की मौत, 5 महीने पहले ही हुई थी शादी | गया में AI से मस्जिद उड़ाने का वीडियो बनाने और उन्माद फैलाने की कोशिश में आरोपी गिरफ्तार | भभुआ रोड स्टेशन पर 3 करोड़ के सोने की हाई-प्रोफाइल लूट का पर्दाफाश: खुद का कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड, तीन गिरफ्तार | महाबोधि मंदिर में पूरी रात रोशन रहेगा मुख्य गुंबद, गया डीएम ने सौंदर्यीकरण और सुरक्षा पर दिए सख्त निर्देश | फतेहपुर झंडा चौक पर बड़ा हादसा टला, पश्चिम बंगाल के फेरीवाले की खड़ी मोपेड में लगी भीषण आग |