मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

जहरखुरानी गिरोह गया जंक्शन पर हुआ सक्रिय, एक गिरफ्तार,  लस्सी पिलाकर यात्री को किया था बेहोश

On: Tuesday, September 17, 2024 12:07 PM

देवब्रत मंडल

गयाजी में पितृपक्ष मेला शुरू हो चुका है लेकिन इसके पहले ही गया जंक्शन और इसके आसपास जहरखुरानी गिरोह सक्रिय हो गया है। इस गिरोह के द्वारा एक यात्री को लस्सी पिलाकर बेहोश कर दिया गया था। उसके पास रहे सामान को लेकर चंपत हो गया था। इस घटना की जानकारी जब रेल पुलिस को मिली तो एक टीम गठित कर गिरोह के एक सदस्य को यात्री के चोरी गए सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है।
इस संबंध में रेल पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 14 सितंबर को नवादा जिले के रहने वाले यात्री मो. साने 12322 मुंबई-हावड़ा मेल से गया जंक्शन पर उतरे थे। जो नवादा जाने के लिए ट्रेन के इंतजार में स्टेशन परिसर में बने पंडाल में थे। इस बीच एक अनजान व्यक्ति ने बातों बातों में यात्री से नजदीकियां बना ली। इसके बाद अंजान व्यक्ति स्टेशन के स्टॉल से लस्सी का दो पैकेट लाया। एक मो. साने को दिया और दूसरा स्वयं पीने लगा। इसके बाद यात्री बेहोश हो गया और जहरखुरानी गिरोह के अपराधी यात्री का सामान लेकर चंपत हो गया।
बेहोश यात्री को गया रेल पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज के आधार पर अपराधी का हुलिया आदि पता लगने के बाद टीम ने दीनानाथ साव को गिरफ्तार कर लिया।
रेल पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार दीनानाथ साव सारण जिले के सोनपुर थाना क्षेत्र के सबलपुर का रहने वाला है। जिसने पुलिस को बताया है कि इसके पूर्व इसी प्रकार के कांड(अपराध) में छपरा, हाजीपुर, पटना जंक्शन से गिरफ्तार हुआ था। जेल भी गया था।
रेल एसपी ने बताया कि इस गिरोह का सरगना संतोष कलवार फिलहाल जेल में है। जबकि गिरफ्तार दीनानाथ साव राजेन्द्र नगर थाना में दर्ज एक कांड में फरार चल रहा था।
दीनानाथ के पास से यात्री मो. साने की चोरी गई सामान बरामद किए गए हैं।
टीम का नेतृत्व रेल डीएसपी आलोक कुमार कर रहे थे। टीम में रेल पुलिस निरीक्षक सुशील कुमार, रेल थानाध्यक्ष राजेश कुमार, आरपीएफ़ पोस्ट प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश, उपनिरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद, वीरेंद्र प्रसाद आदि शामिल थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया में मद्य निषेध विभाग की बड़ी कार्रवाई, 40 लाख की विदेशी शराब जब्त, वैशाली का ट्रक चालक गिरफ्तार | गयाजी में सरकारी क्वार्टर में ASI ने सल्फास खाकर दी जान, स्वास्थ्य तनाव या कोई और वजह? पुलिस तलाश में जुटी | कुख्यात कॉन्ट्रैक्ट किलर अमर कुमार राजा उर्फ बाबा गिरफ्तार, 50 हजार इनामी अपराधी पर कई संगीन मामले दर्ज | ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के महामंत्री एस.एन.पी. श्रीवास्तव नेशनल काउंसिल/जेसीएम के सदस्य नियुक्त, गया शाखा में जश्न | गया जंक्शन पर ‘नेचुरल कॉल’ की सुविधा महंगी पड़ सकती है, गुवाहाटी की एजेंसी ने संभाला ठेका | गया जी शहर में तैयार होंगे 15 नए शौचालय, स्वच्छता सुविधाओं को मिलेगी मजबूती | डॉ. फरासत हुसैन मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट 2025: गया में शुरू होगी 6 दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता | गया जंक्शन पर आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई: चोरी के दो मोबाइल के साथ युवक गिरफ्तार | स्टेशन रोड स्थित रीगल रेस्ट हाउस की 600 स्क्वायर फीट जमीन पर रेलवे की कार्रवाई शुरू, 32 साल बाद केस में विजय | फतेहपुर में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, दाह-संस्कार के बाद हत्या का केस दर्ज; ससुराल पक्ष फरार |