मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया में पेट्रोल पंप के मालिक के भतीजे की गोली मारकर हत्या, सौ रुपये को लेकर हुआ था विवाद

On: Monday, November 25, 2024 5:56 AM

देवब्रत मंडल

गया के मानपुर स्थित विशाल पेट्रोल पंप पर रविवार रात सौ रुपये को लेकर हुए विवाद ने खूनी मोड़ ले लिया। पेट्रोल पंप मालिक के भतीजे कुंदन सिंह (22) की चार गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना करीब रात 10 बजे की है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

कैसे हुई घटना ?

बताया जा रहा है कि एक बाइक सवार व्यक्ति पेट्रोल लेने के लिए पंप पर आया। उसने नोजल मैन से 100 रुपये का पेट्रोल भरवाया, लेकिन भुगतान को लेकर विवाद हो गया। ग्राहक ने पेट्रोल लीक होने की शिकायत करते हुए दोबारा 100 रुपये का फ्यूल डलवाया, लेकिन केवल 100 रुपये ही देने पर अड़ गया। मामले की जानकारी मिलने पर पंप स्टाफ ने मालिक रमेश सिंह को फोन किया।

मालिक की गैरमौजूदगी में उनके भाई सुनील सिंह का बेटा कुंदन सिंह मौके पर पहुंचा और विवाद को शांत करने का प्रयास किया। शुरुआती विवाद थमता नजर आया, लेकिन कुछ देर बाद बाइक सवार व्यक्ति अपने कुछ साथियों के साथ वापस लौटा। विवाद इतना बढ़ा कि गोलीबारी शुरू हो गई। कुंदन सिंह को चार गोलियां सीने में मारी गईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस की कार्रवाई

घटना की जानकारी मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) आशीष भारती ने बताया कि मामले में संलिप्त अपराधियों की पहचान कर ली गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए जनकपुर और आसपास के क्षेत्रों में छापेमारी जारी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इलाके में दहशत का माहौल

इस घटना ने स्थानीय लोगों को झकझोर कर रख दिया है। कुंदन सिंह की मौत के बाद उसके परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने पेट्रोल पंप और आसपास के इलाकों की सुरक्षा बढ़ा दी है और घटना की गहन जांच पुलिस ने घटनास्थल से जुड़ी सभी साक्ष्य एकत्र कर लिए हैं और तकनीकी टीम की मदद से जांच को आगे बढ़ा रही है। इस हत्याकांड ने शहर की कानून-व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
51 लाख पिंडदानी, AI का इस्तेमाल और ऐतिहासिक इंतजाम: गया में विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला-2026 का भव्य समापन | गया के रफीगंज-गुरारू मार्ग पर डंपर की टक्कर से पलटा ऑटो, शिक्षक समेत छह लोग घायल | गया में युवाओं के लिए रोजगार का नया रास्ता! बैंकिफा एकेडमी देगी 6 महीने की ट्रेनिंग, ₹20 हजार तक स्टाइपेंड का अवसर | सूड़ी महासभा का बड़ा फैसला: पुरानी कोर कमेटी भंग, छठ के बाद बनेगी नई रणनीति; EBC में शामिल कराने के लिए CM से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल | गयाजी में पितृपक्ष का समापन: पूर्व डिप्टी मेयर मोहन श्रीवास्तव ने फल्गु तट पर किया जल तर्पण, 51 ब्राह्मणों को कराया भोज | गया पितृपक्ष मेला: एनएसएस स्वयंसेवकों ने किया फीडबैक सर्वे, नशा मुक्ति पर नुक्कड़ नाटक से दिया जागरूकता का संदेश | IIM बोधगया के चार प्रोफेसरों ने दुनिया में बजाया डंका, स्टैनफोर्ड की टॉप 2% वैज्ञानिकों की सूची में शामिल होकर बढ़ाया बिहार का मान | गया-डोभी मार्ग पर दर्दनाक हादसा: चाचा-भतीजे की मौत से बड़ैला गांव में पसरा मातम, परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़ | पटना में जामताड़ा गैंग के ‘साइबर बैंक’ का भंडाफोड़, 10 शातिर गिरफ्तार, ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा | बेलागंज में बेखौफ अपराधियों का तांडव: हथियार के बल पर बस स्टैंड एजेंट से लूट, इलाके में सनसनी |