
डुमरिया प्रखंड के मँझौली बाजार में अवस्थित भाजपा कार्यालय मे सोमवार को प्रखर राष्ट्रवादी महान विचारक एवं अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती धूम धाम से मनाया गया।उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया।भाजपा मंडल अध्यक्ष वीरबल राय ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धा से उन्हे याद किया।पंडित दीनदयाल उपाध्याय के ब्यक्तित्व एवं उनके कृतित्व पर प्रकाश डाला गया।इस अवसर पर पूर्व भाजपा अध्यक्ष संजीव कुमार पाठक,विजय सिंह,विजय कुमार गुप्ता,प्रयाग चौधरी,पशुपति दास,अनिल कुमार राय,रामप्रवेश रॉय,जवाहर प्रसाद ,नवल पाठक,राम प्रवेश सिंह,बिकाश कुमार ,गौतम पासवान इत्यादि उपस्थित हुए
दिवाकर मिश्रा ,डुमरिया