
टिकारी संवाददाता: भारतीय जनता पार्टी टिकारी दक्षिणी मंडल की तत्वाधान में अंत्योदय व एकात्म मानववाद के प्रणेता, प्रखर राष्ट्रवादी महान विचारक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती फेनागी में मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ उनके तैलीय चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। मंडल अध्यक्ष अनिल पासवान व महामंत्री शिवबल्लभ मिश्र ने उनके जीवन, व्यक्तित्व व कृतित्व पर बारिकी से चर्चा किया। इस अवसर पर आयुष्यवान कार्ड शिविर लगाने, स्वच्छता अभियान आदि कार्य करने की बात कही गयी।
इस मौके पर मत्त्सवजीवि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष छोटन केवट, नोनी पंचायत के उपमुखिया ललिता देवी, अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष मुक्तार अंसारी उर्फ गुड्डू, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष रामदास सिंह, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष अनिल पासवान, शक्ति केंद्र प्रमुख सतीश ठाकुर, शक्ति केंद्र प्रमुख आमकुमा मृगेंद्र सिंह, ग्रामीण में परमेश्वर केवट, बूथ अध्यक्ष सुदर्शन मांझी आदि कई लोग मौजूद थे।