मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

मकर संक्रांति पर माहुरी वैश्य मंडल की वार्षिक आमसभा और सामूहिक उत्सव का आयोजन

On: Friday, January 10, 2025 2:47 AM

गया: मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर माहुरी वैश्य मंडल, गया, ने समाजिक एकता और उत्सव के रंगों से सजी एक विशेष बैठक सह आमसभा का आयोजन किया है। यह आयोजन रविवार को मंडल के गोसाई बाग स्थित प्रांगण में दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक होगा। कार्यक्रम में गया शहर के सभी स्वजातीय परिवारों को आमंत्रित किया गया है। इस दौरान माहुरी वैश्य मंडल के प्रतिनिधि वर्ष 2024 में समाज हित में किए गए कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत करेंगे। यह रिपोर्ट मंडल की पारदर्शिता और समाज के प्रति जिम्मेदारी का प्रमाण होगी।

कार्यक्रम का दूसरा चरण सामूहिक उत्सव का होगा, जहां समाजबंधु मकर संक्रांति के पारंपरिक व्यंजन चूड़ा और दही का आनंद लेंगे। यह पहल समाज के सदस्यों को आपसी मेलजोल और सहयोग की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की गई है। माहुरी वैश्य मंडल ने सभी स्वजातीय परिवारों से अपील की है कि वे इस महत्वपूर्ण आयोजन में अधिकतम संख्या में भाग लें। मंडल का उद्देश्य समाज को एकजुट करना और परंपराओं को जीवंत रखना है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में माहुरी वैश्य मंडल नवयुवक समिति और माहुरी वैश्य मंडल महिला गोसाई बाग का महत्वपूर्ण योगदान रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
51 लाख पिंडदानी, AI का इस्तेमाल और ऐतिहासिक इंतजाम: गया में विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला-2026 का भव्य समापन | गया के रफीगंज-गुरारू मार्ग पर डंपर की टक्कर से पलटा ऑटो, शिक्षक समेत छह लोग घायल | गया में युवाओं के लिए रोजगार का नया रास्ता! बैंकिफा एकेडमी देगी 6 महीने की ट्रेनिंग, ₹20 हजार तक स्टाइपेंड का अवसर | सूड़ी महासभा का बड़ा फैसला: पुरानी कोर कमेटी भंग, छठ के बाद बनेगी नई रणनीति; EBC में शामिल कराने के लिए CM से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल | गयाजी में पितृपक्ष का समापन: पूर्व डिप्टी मेयर मोहन श्रीवास्तव ने फल्गु तट पर किया जल तर्पण, 51 ब्राह्मणों को कराया भोज | गया पितृपक्ष मेला: एनएसएस स्वयंसेवकों ने किया फीडबैक सर्वे, नशा मुक्ति पर नुक्कड़ नाटक से दिया जागरूकता का संदेश | IIM बोधगया के चार प्रोफेसरों ने दुनिया में बजाया डंका, स्टैनफोर्ड की टॉप 2% वैज्ञानिकों की सूची में शामिल होकर बढ़ाया बिहार का मान | गया-डोभी मार्ग पर दर्दनाक हादसा: चाचा-भतीजे की मौत से बड़ैला गांव में पसरा मातम, परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़ | पटना में जामताड़ा गैंग के ‘साइबर बैंक’ का भंडाफोड़, 10 शातिर गिरफ्तार, ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा | बेलागंज में बेखौफ अपराधियों का तांडव: हथियार के बल पर बस स्टैंड एजेंट से लूट, इलाके में सनसनी |