न्यूज शेयर करें

देवब्रत मंडल

केंद्रीय रेल, संचार एवं इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पूर्व मध्य रेल के दो अधिकारी एवं तीन कर्मचारी को अतिविशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार से पुरस्कृत किया। साथ ही रेल मंत्री ने लेवल क्रासिंग तथा रोड ओवर/अंडर ब्रिज सेफ्टी वर्क्स शील्ड संयुक्त रूप से पूर्व मध्य रेल एवं पश्चिम रेल को प्रदान किया। पूर्व मध्य रेल के जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि इस अवसर पर पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक अनिल कुमार खंडेलवाल ने रेल मंत्री से शील्ड प्राप्त किया।

उन्होंने बताया रेल मंत्री द्वारा धनबाद मंडल के शक्तिनगर में लोको पायलट पद पर कार्यरत सतीश कुमार चौधरी एवं सीनियर सेक्शन इंजीनियर/सिग्नल के पद पर कार्यरत आनंद कुमार चौरसिया, सोनपुर मंडल के खगड़िया में ट्रैक मेंटेनर पद पर कार्यरत सूर्य देव उराँव सहित तीन कर्मचारी को पुरस्कृत किया गया। इसी तरह बरकाकाना में डिविजनल ट्रैफिक मैनेजर पद पर पदस्थापित कुमार अंकित और पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल में उप मुख्य इंजीनियर (निर्माण) रामेश्वर सिंह सहित दो अधिकारी भी इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से पुरस्कृत हुए।

Categorized in:

Bihar, MAGADH LIVE NEWS, National, Railway,

Last Update: December 20, 2023