मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

अब नगर निगम के करदाता QR कोड व व्हाट्सएप के जरिए कर सकते हैं होल्डिंग व प्रॉपर्टी टैक्स का भुगतान, नगर आयुक्त ने किया शुभारंभ

On: Thursday, January 25, 2024 2:28 PM

देवब्रत मंडल

QR कोड आधारित यूपीआई भुगतान की सुविधा को प्रारंभ करते नगर आयुक्त व अन्य

करदाता को नए वर्ष में गया नगर निगम के द्वारा डिजिटल पेमेंट की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर भाप्रसे की अधिकारी गया निगम के नगर नगर आयुक्त अभिलाषा शर्मा के द्वारा नगर निगम के होल्डिंग एवं यूजर चार्ज के भुगतान के लिए QR कोड आधारित यूपीआई भुगतान की सुविधा को प्रारंभ किया गया। यह गया नगर निगम के लिए एक ओर जहां बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। करदाताओं को सुरक्षित भुगतान की व्यवस्था कर दी गई है। अब घर बैठे ही करदाता अपने कर का डिजिटल पेमेंट कर सकेंगे। नगर आयुक्त अभिलाषा शर्मा ने बताया कि अब गया नगर निगम के करदाता QR कोड के माध्यम से अपने होल्डिंग टैक्स एवं यूजर चार्ज का भुगतान कर सकेंगे। प्रत्येक करदाता के लिए डायनेमिक QR कोड की व्यवस्था की गई है। डोर टू डोर कर संग्रहकर्ता QR कोड के साथ आएंगे और इसके माध्यम से संपत्ति कर एवं वेस्ट यूजर चार्ज का संग्रह करे लेंगे। जो त्वरित और अधिक सुरक्षित भुगतान करने का तरीका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

गया नगर निगम के द्वारा यह सुविधा डिजिटल इंडिया मिशन को सशक्त बनाने में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने बताया इसके अलावा Whatsapp Chatbot के माध्यम से करदाता अपने टैक्स की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। Whatsapp Chatbot का नंबर 9905900588 है। Whatsapp Chatbot के माध्यम से अपने बकाया संपत्ति कर एवं यूजर चार्ज का भुगतान भी कर सकेंगे। इस अवसर पर उपनगर आयुक्त ,नगर प्रबंधक, राजस्व पदाधिकारी रामकृष्ण पिंटू , राजस्व शाखा के सहायक पंकज कुमार , स्पैरो के प्रोजेक्ट मैनेजर राणा प्रताप एवं नवीन कुमार पांडे उपस्थित थे। ज्ञात हो की पूर्व में गया नगर निगम की वसूली विभागीय होती थी। उसमें वार्षिक वसूली केवल 7 करोड़ रुपया था। जब वर्ष 2018 में कर संग्रहण का कार्य स्पैरो सॉफ्टेक प्राइवेट लिमिटेड को दिया गया तो राजस्व में वृद्धि हो रही है। वित्तीय वर्ष 2022-23 में कुल वसूली 19 करोड़ थी। जबकि इस वर्ष दिसंबर महीने तक ही 17 करोड़ रुपये से अधिक की वसूली की जा चुकी है। साथ ही साथ यूजर चार्ज लगभग 3 करोड़ 30 लाख रुपए राजस्व की वसूली की जा चुकी है। जो एक बड़ी उपलब्धि कही जा सकती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
वर्दी पहनकर परिवार का नाम रोशन करने निकला था बेटा, बक्सर में ट्रेनिंग के दौरान गई जान; वजीरगंज में पसरा मातम | अतरी में दर्दनाक हादसा: मतबलवा आहार में नहाने गई 14 वर्षीय किशोरी की डूबने से मौत, आजाद नगर में पसरा मातम | अनशन तीसरे दिन भी जारी, एसडीओ-डीपीओ से वार्ता विफल, विधायक ने दी 24 घंटे की चेतावनी | मगध का सबसे बड़ा ‘नटवरलाल’ बेनकाब! मजदूरी से अरबों के साम्राज्य तक, लग्जरी गाड़ियों में घूमने वाले दीपक शर्मा ने बिछाया 150 करोड़ का जाल | पितृपक्ष मेला 2026: यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे मुस्तैद, डीआरएम ने बारिश के बीच रात में किया गया स्टेशन का औचक निरीक्षण | मगध में अपराधियों के लिए खतरे की घंटी: आईजी विकास वैभव का सख्त अल्टीमेटम— ‘अपराध छोड़ें या मगध’ | गया-कोडरमा रेलखंड पर भारी बारिश से टनल के पास लैंडस्लाइड, अप लाइन पर मलबा गिरने से कई ट्रेनें फंसी | वैशाली: BPSC शिक्षिका ने किराये के मकान में लगाई फांसी, तीन माह पहले हुई थी लव मैरिज | ब्रेकिंग न्यूज: बिहटा में सोन नदी के बीच पुलिस और अपराधियों की भीषण मुठभेड़: टॉप-10 बदमाश को लगी गोली, एसआई भी घायल | गुरपा पर्वत वज्रपात बड़ा अपडेट: आसमानी कहर में 25 से अधिक श्रद्धालु झुलसे, पांच एंबुलेंस तैनात, एक गया रेफर |