मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

विधायक कुमार सर्वजीत ने सड़क हादसे के शिकार पीड़ित परिवारों से की मुलाकात, हरसंभव मदद का दिया आश्वासन

On: Wednesday, December 25, 2024 4:35 PM

फतेहपुर प्रखंड के भारे पंचायत के बाराटांड़ गांव में एक दर्दनाक सड़क हादसे में जान गंवाने वाले अनुज कुमार (19) के परिजनों से मिलने पहुंचे बिहार के पूर्व कृषि मंत्री और स्थानीय विधायक कुमार सर्वजीत ने गहरी संवेदना व्यक्त की। विधायक ने परिवार को सांत्वना देते हुए प्रशासन से हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल बिट्टू कुमार (23) का हालचाल लेने के लिए भी विधायक ने उसके परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने बिट्टू के बेहतर इलाज के लिए संबंधित अधिकारियों और डॉक्टरों से बातचीत की और उसके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

ज्ञात हो 23 दिसंबर 2024 को बाराटांड़ गांव के निवासी अनुज और बिट्टू एक बाइक पर सवार होकर जा रहे थे, तभी गोपी मोड़ के समीप एक बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में अनुज की इलाज के लिए गया ले जाने के क्रम में ही मौत हो गई, जबकि बिट्टू गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसका इलाज रांची में चल रहा है।


विधायक कुमार सर्वजीत ने अपने दौरे के दौरान भारे पंचायत का भ्रमण किया और ग्रामीणों से उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इन समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। इस मौके पर पूर्व जिला परिषद महेंद्र यादव, पूर्व मुखिया टुनटुन पासवान, राजद प्रखंड अध्यक्ष बिंदी यादव, युवा राजद जिला अध्यक्ष प्रभात रंजन पासवान, और अन्य सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
उत्तर कोयल नहर से खेतों तक पानी की मांग को लेकर किसानों का हल्ला बोल, कोंच में आंदोलन तेज करने का लिया संकल्प | गया रेलवे स्टेशन पर यात्री का मोबाइल चोरी कर भागने की फिराक में था युवक, RPF ने रंगेहाथ पकड़ा | चलती ट्रेन में छूटा 15 हजार का मोबाइल, गया RPF ने ‘ऑपरेशन अमानत’ के तहत तत्परता दिखाते हुए यात्री को किया सुपुर्द | गया में मातृशक्ति का वंदन: प्रगति केंद्र में भव्य कन्या पूजन, बच्चियों को शिक्षा और संस्कार की मिली अनोखी सौगात | टेउसा बाजार में पहली बार विराजमान हुईं मां काली, केदारनाथ मंदिर की तर्ज पर बना भव्य पंडाल बना आकर्षण का केंद्र | बाबा कोटेश्वर नाथ दशहरा महोत्सव: विकास के दावों के बीच कुर्सियां रहीं खाली, पूर्व लोकायुक्त ने जताई कड़ी नाराजगी | गया के बेलागंज में दर्दनाक हादसा: टूटे बिजली तार की चपेट में आने से 21 वर्षीय युवक की मौत, सोनपुर गांव में पसरा मातम | फतेहपुर में 4 जिंदगियां बचाने वाले बच्चे बने रियल हीरो, गया डीएम ने साहसिक कार्य के लिए किया सम्मानित | डीडीयू जंक्शन पर बेपटरी हुई दानापुर-पुणे एक्सप्रेस, मच गई चीख-पुकार! जानिए रेलवे के इस मेगा मॉकड्रिल का पूरा सच | कोंच की बेटी रूना ने एथलेटिक्स में लहराया परचम, 5000 मीटर में जीता रजत तो 1500 मीटर में हासिल किया कांस्य पदक |