न्यूज शेयर करें

टिकारी संवाददाता: प्रखंड के संडा गांव में शुक्रवार को भाजपा द्वारा मेरी मिट्टी, मेरा देश कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भाजपा उतरी मंडल के तत्वावधान मे आयोजित कार्यक्रम मे औरंगाबाद लोकसभा के पार्टी विस्तारक विकास राय ने भाग लिया। इस अवसर पर सभी कार्यकर्ता स्वतंत्रता सेनानी रहे गांव के बृजबिहारी सिंह के घर पहुंचे और स्व सिंह के पुत्र नागेन्द्र सिंह को अंग वस्त्र से समानित किया। इसके बाद उनके घर की पवित्र मिट्टी और चावल लेकर कलश में रखा गया।

पार्टी विस्तारक राय ने कहा कि यह कार्यक्रम शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानी के प्रति समर्पित है। पीएम मोदी के आह्वान पर देश की आजादी में स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान और रक्षा करने के दौरान शहीद हुए सैनिकों के घर की मिट्टी लेकर सम्मान प्रदान किया जा रहा है। मंडल अध्यक्ष कुन्दन कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में शक्ति केंद्र प्रमुख कामदेव सिंह, रामविनय शर्मा, अभिषेक कुमार, पंकज कुमार आदि कार्यकर्ता के अलावे स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे।

Categorized in:

Gaya,

Last Update: October 13, 2023