मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

लोहिया की जयंती के साथ मनाई गई शहादत दिवस

On: Sunday, March 23, 2025 5:06 PM

टिकारी संवाददाता: टिकारी प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में महान स्वतंत्रता सेनानी, समाजवादी नेता व चिंतक राम मनोहर लोहिया जयंती एवं क्रांतिकारी नेता व युवाओं के प्रेरणास्रोत भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की शहादत दिवस रविवार को मनाई गई। इस अवसर पर पूर्व जिला पार्षद व प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि सत्येंद्र नारायण ने कहा कि आज की सरकार लोहिया के विचारों को भूल चुकी है। लोहिया ने समाजवादी राजनीति की नींव रखी जो लोकतंत्र की मजबूती के लिए अनिवार्य है। भगत सिंह ने युवाओं को अन्याय के विरुद्ध लड़ना सिखाया। कार्यक्रम में प्रो मुद्रिका प्रसाद नायक, प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष नाथुन पासवान, सरजू पासवान, मिथलेश सिंह सहित कई लोग मौजूद थे। वहीं दूसरी ओर बेलहड़िया मोड स्थित शहीदे आजम भगत सिंह की स्थापित आदम कद प्रतीमा के समक्ष भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव का शहादत दिवस मनाया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुकेश विद्यार्थी ने बताया कि भगत सिंह के सपनों का भारत का निर्माण अभी बाकी है। जिन सपनों को साथ लेकर उन्होंने शहादात दी थी आज भी पूरा नहीं हुआ। सत्ता मे बैठे लोग इनके सपनों को तोड़ने में ही अपनी पूरी ताकत लगा रखी है। आजाद समाज पार्टी के जिला प्रभारी रौशन गहलौत ने कहा कि इनके सपनों का भारत बनाने की पूरी जिम्मेवारी भारत के नौजवानों के कंधों पर है। युवा शक्ति को भटकाने वाली शक्तियों से बचने की जरूरत है। इस मौके पर लोगों ने समाजवाद के पुरोधा व चिंतक राममनोहर लोहिया को भी याद किया। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ शहीद भगत सिंह के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि के साथ हुआ। दिवस समारोह को छोटू मियां, घनश्याम कुमार, जिला पार्षद सुरेश यादव, अनिल यादव, दीनानाथ यादव, अभिरंजन पासवान, शंभु विद्यार्थी, पंकज पासवान ज्योति, प्रदीप यादव, इमरान अंसारी, वाल्मीकि प्रसाद आदि लोग उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
कोंच की बेटी रूना ने एथलेटिक्स में लहराया परचम, 5000 मीटर में जीता रजत तो 1500 मीटर में हासिल किया कांस्य पदक | गया पहुंचे राज्यसभा सांसद डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह का बेलागंज में जोरदार स्वागत, 25 अक्टूबर को पटना चलने की अपील | बाबा कोटेश्वर नाथ दशहरा महोत्सव कल से, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी करेंगे उद्घाटन; जुटेंगे कई दिग्गज नेता और कलाकार | गया में बिजली बिल बकायेदारों पर गिरेगी गाज! दो महीने बिल नहीं भरा तो कटेगा कनेक्शन, मीटर रीडरों पर भी सख्ती | दिवाली से पहले रेल कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले: डीडीयू मंडल ने 24 घंटे के भीतर जारी किया 23.88 करोड़ का बंपर बोनस | गया में सौर ऊर्जा क्रांति: मानपुर के सकरदास नवादा में 2 मेगावाट का सोलर प्लांट शुरू, पीएम-कुसुम योजना से रोशन हुआ इलाका | सासाराम-बिक्रमगंज रेलखंड पर रेलवे की बड़ी कार्रवाई, बिना टिकट यात्रा करते धरे गए दर्जनों यात्री, वसूला गया भारी जुर्माना | 10 साल बड़ी शादीशुदा प्रेमिका के इश्क में अंधे बेटे ने कैंसर पीड़ित पिता को ईंट-पत्थरों से कूचकर मारा | गया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, अंतिम संस्कार से पहले पुलिस ने जब्त किया शव, पति समेत 4 पर केस दर्ज | मानपुर रेलवे स्टेशन पर चोरी के मोबाइल के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, गया GRP को सौंपा गया आरोपी |