न्यूज शेयर करें

वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल

पितृपक्ष मेला के अंतिम दिन शुक्रवार को गया जंक्शन पर चलाए गए मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान में कई यात्री बेटिकट पकड़े गए। जिनसे एक लाख रुपए से अधिक जुर्माना के रूप में वसूला गया। रेलवे मजिस्ट्रेट सुशांत सागर के नेतृत्व में गया जंक्शन के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर आने जाने वाले यात्रियों के टिकटों की जांच की गई। इसको लेकर डीडीयू मंडल के अपर वाणिज्य प्रबंधक (एसीएम) फैजान अनवर विशेष रूप से गया जंक्शन पर इस अभियान में मौजूद रहे। इनके अलावा गया जंक्शन के मुख्य निरीक्षक टिकट(प्रशासन) आर. आर. सिन्हा, आरपीएफ़ के पोस्ट प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश, रेल थानाध्यक्ष सुनील कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में बल के जवान तथा टीटीई, टीसी इस अभियान में शामिल थे। इस दौरान गया जंक्शन पर आने वाली और यहां से खुलने वाली ट्रेनों में यात्रियों के टिकटों की जांच की गई। इस अभियान में 152 बेटिकट यात्री पकड़े गए। जिनसे 66,155 रुपए जुर्माना वसूला गया। जबकि 79 लोगों से 35,500 रुपए पीसी के मामले में वसूल किया गया। कुल मिलकर 250 मामले इस अभियान के दौरान सामने आए। जिससे रेल को अतिरिक्त राजस्व के रूप में 1,31,000 रुपए प्राप्त हुए। इस अभियान को लेकर टिकट काउंटर पर भी आम दिनों की तुलना में भीड़ बढ़ गई थी, बिक्री भी पिछले दिनों की तुलना में अधिक हुई।

Categorized in:

Gaya, MAGADH LIVE NEWS,

Last Update: October 13, 2023

Tagged in:

,