न्यूज शेयर करें

देवब्रत मंडल

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन जाधव गुरुवार को श्रीविष्णुपद मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंन श्रीविष्णु चरण कमल के दर्शन व पूजा अर्चना की। श्रीविष्णुपद पर पूजन के साथ तुलसी अर्चन कर उन्होंने देश एवं बिहार राज्य के कल्याण के लिए भगवान् महाविष्णु से प्रार्थना की। भाजपा युवा मोर्चा में प्रवक्ता छोटू बारिक आदि ने उन्हें प्रसाद, अंगवस्त्र एवं श्रीविष्णु चरण का प्रतीक चिन्ह भेंट किया। बता दें कि इसके पहले बोधगया में भगवान बुद्ध का दर्शन किए थे। यहाँ के बाद मुख्यमंत्री काराकाट संसदीय क्षेत्र के लिए रवाना हो जाएंगे। बता दें कि काराकाट से निर्दलीय प्रत्याशी पवन सिंह को भाजपा ने पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

Categorized in:

MAGADH LIVE NEWS,

Last Update: May 23, 2024