न्यूज शेयर करें

पहली बार बिहार दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आ रहीं हैं। राष्ट्रपति बनने के बाद बिहार में इनका पहली बार आगमन होने वाला है तो स्वाभाविक है कि इनकी सुरक्षा की व्यवस्था पुख्ता होगी। राष्ट्रपति के तीन दिवसीय बिहार दौरे के कार्यक्रम में गया भी है। यहां टेकारी के पंचानपुर में सेंट्रल यूनिवर्सिटी में 20 अक्टूबर को आयोजित कार्यक्रम की मुख्य अतिथि हैं।

आइये जानते हैं गया में राष्ट्रपति के मिनट टू मिनट कार्यक्रम

20 अक्टूबर को 10:05 बजे पटना एयरपोर्ट से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गया के लिए रवाना होंगी और 10:45 पर राष्ट्रपति गया एयरपोर्ट पहुंचेंगी। एयरपोर्ट से सड़क मार्ग से बोधगया पहुंचेंगी। यहां महाबोधि मंदिर में दर्शन करेंगी। महामहिम 11:20 से 11:50 बजे तक राष्ट्रपति महाबोधि मंदिर में दर्शन करेंगी और फिर उसके बाद 12:30 बजे पर दक्षिण बिहार सेंट्रल यूनिवर्सिटी, पंचानपुर, टेकारी पहुंचेंगी। यहां 02:45 से 03:45 बजे तक राष्ट्रपति केंद्रीय विश्वविद्यालय के कन्वोकेशन कार्यक्रम में मौजूद रहेंगी। यहां के बाद वे 4:25 बजे गया एयरपोर्ट पहुंचेंगी। जहां से राष्ट्रपति 6:10 पर दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पहुंचेगी और फिर 6:35 पर द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति भवन पहुंचेगी।

राष्ट्रपति के आगमन से लेकर प्रस्थान तक चाक चौबंद व्यवस्था

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के गया आगमन से लेकर प्रस्थान तक चाक चौबंद व्यवस्था होगी। डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम और एसएसपी आशीष भारती राष्ट्रपति के आगमन को लेकर अधीनस्थ पदाधिकारी को निर्देशित कर चुके हैं। निरंतर उसकी समीक्षा कर रहे हैं। जिस रूट से राष्ट्रपति का आगमन होगा, उसे लेकर सदर एसडीओ गया और टिकारी को स्पष्ट रूप से विधि व्यवस्था संधारण करने का निर्देश दिया है।

सेंट्रल यूनिवर्सिटी बनने के बाद पहली बार देश के राष्ट्रपति आ रहे हैं

गया में सेंट्रल यूनिवर्सिटी(दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय) की स्थापना के बाद पहली बार देश के राष्ट्रपति का आगमन यहां हो रहा है तो जाहिर सी बात है कि इनके स्वागत को लेकर यूनिवर्सिटी प्रशासन उच्च कोटि की व्यवस्था कर रहा है। डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने आयोजन कमेटी के लोगों को जिला प्रशासन से समन्वय स्थापित करने को कह चुके हैं।

Categorized in:

Gaya, National,

Last Update: October 17, 2023