मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

बिहार के लाल परवेज खान को झारखंड में मिला विशेष सम्मान

On: Friday, January 31, 2025 4:07 PM

तीन प्रतिष्ठित पुरस्कारों से हुए सम्मानित – खेल, कमेंट्री और समाज सेवा में अनूठी पहचान

दिवाकर मिश्रा , डुमरिया संवाददाता

बिहार के गया जिले के अति-नक्सल प्रभावित क्षेत्र डुमरिया के रहने वाले परवेज खान उर्फ भोलू पठान उर्फ टाइगर को झारखंड के धनबाद जिला प्रशासन ने उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सर्वश्रेष्ठ एंकर, सर्वश्रेष्ठ कमेंटेटर और सर्वश्रेष्ठ समाजसेवी के तीन प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया।

यह सम्मान धनबाद की उपायुक्त माधवी मिश्रा के कर-कमलों द्वारा प्रदान किया गया। 26 जनवरी को रणधीर वर्मा गोल्फ ग्राउंड में आयोजित भव्य समारोह में, परवेज खान को उनके खेल कमेंट्री, एंकरिंग और समाज सेवा में उत्कृष्ट कार्यों के लिए यह सम्मान मिला।


खेल जगत में अहम योगदान

परवेज खान न केवल एक बेहतरीन कमेंटेटर और एंकर हैं, बल्कि खेल जगत में भी उनकी खास पहचान है। वे झारखंड के विभिन्न जिलों में “ए स्पॉट गाइड” के रूप में क्रिकेट खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देते हैं और कई बड़े टूर्नामेंट्स में अपनी धारदार कमेंट्री और शानदार एंकरिंग से खेल प्रेमियों को मंत्रमुग्ध कर चुके हैं। उनकी आवाज़, ऊर्जा और क्रिकेट की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम बना दिया है।


समाज सेवा और राजनीतिक योगदान

खेल जगत के अलावा, परवेज खान सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। उनकी समाज सेवा के प्रति प्रतिबद्धता को देखते हुए उन्हें सर्वश्रेष्ठ समाजसेवी के पुरस्कार से नवाजा गया। इसके अलावा, वे हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के बिहार प्रदेश प्रवक्ता के रूप में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।


सम्मान और शुभकामनाओं की बौछार

परवेज खान की इस उपलब्धि पर बिहार और झारखंड के कई प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने उन्हें बधाई दी। भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री संतोष कुमार सुमन और इमामगंज की विधायक दीपा मांझी ने उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

इसके अलावा, क्रिकेट कमेटी, नया बाजार निवासी जावेद इकबाल, रियाज खान, महफूज आलम, अनम खान, तबरेज खान, राशिद रजा अंसारी, वसीम हाशमी, डुमरिया के वरिष्ठ नेता जैदी खान, खालिद खान और बीरबल राय सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने भी परवेज खान की इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया में खौफनाक सड़क हादसा: पलटी स्कॉर्पियो पर गिरा बिजली का तार, फिर जो हुआ वो किसी चमत्कार से कम नहीं | गया लूटकांड का सनसनीखेज खुलासा: आंखों में मिर्च झोंक दागी थीं गोलियां, मास्टरमाइंड कोई और नहीं… अपना ही ड्राइवर निकला; 3 गिरफ्तार | दीपावली-छठ पर रेलवे की सौगात: गया समेत बिहार के 5 शहरों के लिए चलेंगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें, जानें पूरा टाइम-टेबल | पोक्सो एक्ट के मामले में चाकंद पुलिस की कार्रवाई, नामजद आरोपी कृष्ण यादव को गिरफ्तार कर भेजा जेल | अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस से गिरकर युवक की मौत, टनकुप्पा के पास रेलवे ट्रैक पर मिला शव | गया में नया साइबर फ्रॉड: पुलिस अधिकारी बनकर कॉल कर रहे ठग, एससीआरबी पोर्टल की एफआईआर से निकाल रहे डेटा | फतेहपुर में आहर से विवाहिता का शव मिलने से सनसनी, शरीर पर चोट के निशान; हत्या की आशंका से उठे सवाल | गया रेलवे स्टेशन पर चलती जनशताब्दी से चढ़ने की कोशिश बनी जानलेवा, ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसकर 61 वर्षीय यात्री की मौत | गया के गुरारू स्टेशन पर दर्दनाक हादसा: महाबोधि एक्सप्रेस से गिरकर असिस्टेंट मैनेजर की मौत, 5 महीने पहले ही हुई थी शादी | गया में AI से मस्जिद उड़ाने का वीडियो बनाने और उन्माद फैलाने की कोशिश में आरोपी गिरफ्तार |