न्यूज शेयर करें

कोंच। प्रखंड के सिंदुआरी, मंझियावां एवं मनियार बीघा गांव से एक शराबी समेत चार वारंटी व्यक्ति को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया गया है।
जानकारी देते हुए कोंच थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि कांड संख्या 405/23 में इंद्रदेव राम को ग्राम सिंदुआरी से शराब के नशे में ए एस आई रामजी मुर्मू ने गिरफ्तार किया है। वहीं, राजबल्लभ चौधरी ग्राम सिंदुआरी, राघव प्रजापत ग्राम मंझियावां, बिंदेश्वर यादव एवं अनिल यादव दोनों के ग्राम मनियार बीघा को एस आई चाहत कुमार ने पुलिस बल के सहयोग से छापामारी कर गिरफ्तार किया और सभी को जेल भेज दियाy।

महताब अंसारी ,कोंच संवाददाता

Categorized in:

Gaya,

Last Update: August 30, 2023