मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

रेल में ऐसा भी होता है कि 10 दिन बाद भी यात्री का छूट गया सामान उन्हें सुरक्षित लौटा दिया जाता है, देखें पूरी खबर

On: Monday, January 15, 2024 8:20 AM

देवब्रत मंडल

यात्री को उनका सामान लौटाते स्टेशन अधीक्षक व रेलकर्मी

इसी जनवरी महीने की 6 तारीख को एक रेलवे यात्री का बैग गया जंक्शन के वेटिंग हॉल में छूट गया था। बैग में यात्री का आधार कार्ड, कपड़े, कटोरा, पगड़ी के कपड़े व 11,700 रुपए तथा एक ट्रस्ट का प्रमाण पत्र था। गया स्टेशन अधीक्षक उमेश कुमार ने बताया कि यात्री का छूटा हुआ बैग और उसमें रखे सभी सामानों को सुरक्षित रख दिया गया था। उन्होंने बताया यात्री का पता राजस्थान का था। जिसके बाद उसके पते पर संपर्क कर यात्री को सूचित किया गया। सूचना मिलने के बाद सोमवार (15.01.24) को यात्री उमा शंकर भारती अपने एक सहयात्री के साथ गया जंक्शन आए। जिन्होंने उनसे मिलकर दी गई सूचना और अपने छूट गए बैग के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि यात्री का उनका बैग और उसमें रखे सभी सामान और पूरे 11,700 रुपए लौटा दिया गया। इस नेक काम और पहल के यात्री ने भारतीय रेलवे को धन्यवाद दिया और आभार प्रकट किया। इस मौके पर स्टेशन अधीक्षक-2,गया दीपक कुमार आदि रेलकर्मी मौजूद रहे। यात्री ने बताया कि वह गंगा सागर स्नान करने के लिए निकला था तो बैग गया जंक्शन पर ही भूलवश छूट गया था। उन्हें लगने लगा था कि अब उनका खोया हुआ सामान और रुपये नहीं मिल सकता है लेकिन गया जंक्शन के स्टेशन प्रबंधक और उनके अधीनस्थ सेवा दे रहे रेलकर्मियों ने उनके सामान को केवल सुरक्षित ही नहीं रखा बल्कि उन्हें ढूंढ निकाला और सूचना दी। जिसके बाद वे गया आए तो सारा सामान और रुपये पैसे सुरक्षित लौटा दिया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर सुलेबट्टा में श्री राधा कृष्ण समिति का गठन, सैकड़ों युवाओं की मौजूदगी में बनी रणनीति | बच्चों को नहीं मिली किताबें, विद्यालय से पुस्तकें हटाने का वीडियो वायरल | मजदूरी कर घर लौटने की थी तैयारी, पिकअप की टक्कर से युवक की मौत | मोटर चोरी करते तीन चोर रंगे हाथ गिरफ्तार, ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा | श्रावणी मेले में श्रद्धालुओं को रेलवे का तोहफा: गया और मधुपुर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानें रूट और टाइमिंग | इलाज कराने पटना गए व्यक्ति का 16 दिन बाद भी नहीं लगा सुराग, परिजन चिंतित | गया के युवाओं के लिए सुनहरा मौका: अब सीधे डीएम से करें अपने मन की बात, शुरू हुई ‘कॉफी विद डीएम’ पहल | गुप्त तहखाने में छिपाकर ले जाई जा रही 145.8 लीटर विदेशी शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार | पति पर दूसरी शादी और मारपीट का आरोप, महिला ने कोंच थाने में दर्ज कराई एफआईआर | कोंच में गुरुगोष्ठी आयोजित, पीबीएल कार्य अधूरा मिलने पर दो प्रधानाध्यापकों को बीईओ की फटकार |