मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

बेलागंज: मकसूदपुर में जिला परिषद की पहल पर सामुदायिक भवन का शुभारंभ, विकास को मिली नई दिशा

On: Wednesday, January 15, 2025 3:50 PM

गया। जिले के बेलागंज प्रखंड क्षेत्र के कोरमथु पंचायत अंतर्गत मकसूदपुर गांव में जिला परिषद की राशि से निर्मित सामुदायिक भवन का उद्घाटन बुधवार को किया गया। सामाजिक कार्यकर्ता एवं जिला परिषद प्रतिनिधि गुड्डू यादव ने फीता काटकर भवन का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए गुड्डू यादव ने कहा कि विकास कार्यों को गति देना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि जिला परिषद की सदस्य प्रेमलता कुमारी क्षेत्र के विकास के लिए लगातार मेहनत कर रही हैं। भाग संख्या क्षेत्र 6 में विकास के नए आयाम स्थापित करने का प्रयास जारी रहेगा।

कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों ने सामुदायिक भवन के निर्माण पर खुशी जाहिर की और इसे गांव की जरूरतों को पूरा करने वाला बताया। उद्घाटन समारोह में अरविंद यादव, मोहन यादव, गोविंद यादव, नंदू यादव और संजय यादव सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
दिवाली-छठ से पहले बिहार को रेलवे का बड़ा तोहफा! पटना-दिल्ली के बीच दौड़ेगी वंदे भारत स्पेशल, जानें रूट और टाइमिंग | बेलागंज में बंद घर का ताला तोड़ 10 लाख के जेवरात और कीमती सामान ले उड़े चोर | IIM बोधगया की ‘स्पर्श 2.0’ पहल का विस्तार, गया के 10 ग्रामीण स्कूलों के 568 बच्चों को मिलेगी बेहतर शिक्षा | पिता ने लगाई डांट तो घर छोड़कर निकल पड़ा 15 साल का किशोर, गया स्टेशन पर RPF ने बचाया | गया के कोईरी बिगहा में शराब छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर पथराव, एसआई समेत पांच पुलिसकर्मी घायल; वाहन में तोड़फोड़ | दशहरा एवं नवरात्र को लेकर अलर्ट मोड में रेलवे, गया स्टेशन से फल्गु नदी तक RPF का सघन फ्लैग मार्च | गया के फतेहपुर में खुलेगी विशाल प्राइवेट ITI बोधगया की नई शाखा, फरवरी में होगा भव्य उद्घाटन; ग्रामीण युवाओं को मिलेगा तकनीकी शिक्षा का अवसर | चार माह से फरार प्रेमी जोड़ों पर पुलिस का शिकंजा, आंती से दो युवक और दो किशोरियां हिरासत में | CUSB दीक्षांत समारोह 2026: राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने कहा- गुरु-शिष्य का रिश्ता भारतीय परंपरा की आत्मा, 1662 विद्यार्थियों को मिली डिग्री | गुरारू में रहस्यमयी बीमारी का कहर, दो बच्चों की मौत; तीन साल के मासूम की जिंदगी पर मंडराया खतरा |