मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया में बदमाशों ने युवक को मारी गोली, मौके पर ही मौत, पुलिस जांच में जुटी

On: Tuesday, February 25, 2025 9:58 AM

गया: जिले के डुमरिया थाना क्षेत्र के मँझौली पंचायत अंतर्गत कोसीला बांकीध के पास मंगलवार सुबह बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई है। बीते एक सप्ताह में यह हत्या की तीसरी वारदात है, जिससे लोग सहमे हुए हैं।

मृतक की पहचान नहीं, पुलिस जांच में जुटी

मृत युवक की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। ग्रामीणों ने भी उसे पहचानने में असमर्थता जताई है, जिससे मृतक के नाम-पते का पता लगाना मुश्किल हो रहा है। इमामगंज डीएसपी अमित कुमार के अनुसार, युवक को गर्दन के पास गोली मारी गई है। पुलिस ने घटनास्थल से खून के नमूने एकत्र किए हैं और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। डीएसपी स्वयं मौके पर कैंप कर रहे हैं और जांच की निगरानी कर रहे हैं।

हत्या के कारणों पर सस्पेंस, इलाके में चर्चा तेज

हत्या की इस वारदात के पीछे क्या कारण हैं, इसे लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। दूसरी ओर, क्षेत्र में इस हत्या को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं। 25 वर्षीय इस अज्ञात युवक की हत्या ने इलाके में सनसनी फैला दी है। पुलिस जल्द से जल्द मृतक की पहचान करने और अपराधियों को पकड़ने की दिशा में काम कर रही है।

रिपोर्ट: दिवाकर मिश्रा, डुमरिया संवाददाता

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गंडक की उफनती लहरों के बीच वायुसेना का ‘ऑपरेशन राहत’, सारण के बाढ़ पीड़ितों तक ऐसे पहुंची मदद | कौन जीतेगा 50 लाख का ईनाम? आज शाम 7:30 बजे साधना टीवी पर होने जा रहा है भारत का सबसे बड़ा आध्यात्मिक शास्त्रार्थ | गया जी में उमड़ा आस्था का महासमुद्र: रूस, जर्मनी और यूक्रेन से आए 22 विदेशी मेहमानों ने देवघाट पर किया पिंडदान, सनातन परंपरा से भावुक हुईं विदेशी महिलाएं | पितृपक्ष मेला 2026: गयाजी के गांधी मैदान में इनर व्हील क्लब ने चलाया सेवा अभियान, पिंडदानियों को बांटे राहत पैकेट | पितृपक्ष मेला 2026: बोधगया में इनर व्हील क्लब ने लगाया सेवा स्टॉल, श्रद्धालुओं को आदर-सत्कार के साथ बांटे चाय-बिस्किट | पितृपक्ष मेले के बीच फल्गु तट पर उतरा 6 बिहार बटालियन, एनसीसी कैडेटों ने स्वच्छता अभियान चलाकर दिया बड़ा संदेश | गयाजी में सीआरपीएफ जवानों का महास्वच्छता अभियान: सरयू सरोवर की बदली सूरत, गंदगी और दुर्गंध से मिली बड़ी राहत | नशा मुक्त गया कॉलेज: ‘मेरा स्वास्थ्य, मेरा गर्व’ कार्यक्रम में युवाओं ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प, विशेषज्ञों ने दिए स्वस्थ जीवन के मूलमंत्र | Gaya News: अब सभी प्रखंड मुख्यालयों में मिलेगी मुफ्त ECG जांच की सुविधा, ग्रामीण मरीजों के समय और पैसे की होगी बचत | पितृपक्ष महासंगम 2026: गया में ‘पितृवाटिका’ की अनूठी पहल, पूर्वजों की स्मृति में खटकाचक में रोपे गए 41 पौधे |