न्यूज शेयर करें

वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल

बीएसपीएस का एक प्रतिनिधिमंडल एडीजे जितेंद्र सिंह गंगवार से मिलकर सौंपा ज्ञापन

भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ की बिहार राज्य इकाई का पुनर्गठन बिहार विधानसभा प्रांगण में शुक्रवार को किया गया। इस अवसर पर आईएफडब्ल्यूजे के राष्ट्रीय सचिव एस.एन. श्याम ने बीएसपीएस का दामन थाम लिया। अमर उजाला बिहार के ब्यूरो प्रमुख कुमार निशांत को प्रदेश अध्यक्ष एवं बॉर्डर न्यूज़ मिरर के संपादक सागर कुमार को प्रदेश महासाचिव नियुक्त किया गया। भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक पाण्डेय के निर्देश पर बिहार प्रदेश इकाई का पुनर्गठन करते हुए इन नेताओं को नियुक्त किया गया। इस अवसर पर भारती श्रमजीवी संघ के संस्थापक सह राष्ट्रीय महासचिव शाहनवाज हसन, संजीव जायसवाल, नीरज कुमार, राजेश कुमार सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे।


इसके पहले भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ का एक प्रतिनिधिमंडल पत्रकारों के मुद्दों को लेकर बिहार एडीजी को ज्ञापन सौंपा। भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ बिहार इकाई द्वारा बिहार के डीजीपी राजविंदर सिंह भट्टी को लिखे पत्र के आलोक में एडीजी मुख्यालय जितेंद्र सिंह गंगवार से राष्ट्रीय महासचिव शाहनवाज़ हसन के नेतृत्व में मुलाकात कर बिहार के पांच पत्रकारों पर दर्ज मुकदमे एवं हमले को लेकर विस्तार से चर्चा की। संघ के राष्ट्रीय महासचिव श्री हसन ने बताया कि एडीजी मुख्यालय ने सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए तत्काल डीआईजी को न्यायसंगत कार्यवाई के लिए आदेश दिया। एडीजी (मुख्यालय) जितेंद्र सिंह गंगवार से मिलने वालों में एसएन शयाम, कुमार निशांत, सागर सूरज, संजीव जयसवाल, नीरज कुमार एवं राजेश कुमार सिंह शामिल थे।