न्यूज शेयर करें

वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल


गयाजी में विश्वप्रसिद्ध पितृपक्ष मेला शुरू हो गया है। देश विदेश से तीर्थयात्रियों का यहां आना शुरू हो चुका है। रेलमार्ग से आने वाले तीर्थयात्रियों की सेवा में गया जंक्शन पर तैनात रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारी व जवान सुरक्षा के साथ साथ सेवा भाव में जगह जगह लगे हुए हैं। आरपीएफ़ के पोस्ट कमांडर निरीक्षक अजय प्रकाश के नेतृत्व में बल के अधिकारी और जवान तीर्थयात्रियों की सेवा करते देखे जा रहे हैं। विशेष रूप से वृद्ध व लाचार महिला पुरुष तीर्थयात्रियों का ख्याल रखा जा रहा है। इन्हें किसी तरह की असुविधा महसूस हो रही है तो बल के जवान उनकी सहायता करने में तनिक देर नहीं कर रहे हैं। पितृपक्ष मेले में अलग अलग राज्यों से आने वाले पिंडदान तर्पण करने वाले वृद्ध महिला, पुरुष श्रद्धालुओं को गया रेलवे स्टेशन पर तैनात बंदोबस्त ड्यूटी प्रतिनियुक्ति पर आए हुए आरपीएफ स्टाफ को देखा गया कि किस प्रकार मानवीय सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। ड्यूटी के दौरान जवान वृद्ध महिला और पुरुष श्रद्धालु यात्रियों को सुरक्षित पास कराने के दौरान गाड़ियों और एक्सीलेटर और अन्य जगह पर मदद कर मानवीय सेवा का बेहतर उदाहरण प्रस्तुत कर रहे हैं।

इस नेक कार्य के लिए तीर्थयात्री आरपीएफ़ को साधुवाद दे रहे हैं। इस संबंध में पूछे जाने पर निरीक्षक अजय प्रकाश ने बताया कि तीर्थयात्रियों की सुरक्षा हमारी ड्यूटी है लेकिन इनकी सेवा करना धर्म है। उन्होंने बताया विभिन्न प्लेटफॉर्म पर जवान के साथ पदाधिकारी 24 घँटे निरंतर कार्य पर लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि डीडीयू मंडल के वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त के निर्देशों का अक्षरसः अनुपालन कराया जा रहा है। किसी भी यात्री को कोई भी असुविधा न हो इसका विशेष ख्याल रखा जा रहा है। उन्होंने बताया वृद्ध महिला या पुरुष तीर्थयात्रियों पर विशेष नजर रखने का काम किया जा रहा है।

Categorized in:

Bihar, Gaya, MAGADH LIVE NEWS,

Last Update: September 28, 2023