मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

भव्य शोभायात्रा और श्रद्धा के उल्लास के साथ हुई देवी भगवती की प्राण प्रतिष्ठा

On: Friday, February 7, 2025 5:15 PM

अतरी प्रखंड के सीढ़ पंचायत अंतर्गत मल्हाचक गांव में 5 फरवरी से 8 फरवरी तक आयोजित देवी भगवती प्राण प्रतिष्ठा सह भागवत कथा महोत्सव का शुभारंभ शुक्रवार को भव्य शोभायात्रा के साथ किया गया। बैंड-बाजे, जयकारों और भक्तिमय वातावरण के बीच देवी भगवती की प्रतिमा को सीढ़ से मल्हाचक गांव तक भ्रमण कराया गया, जिसके बाद विधिवत पूजा-अर्चना के साथ देवी स्थान मंदिर में उनका आगमन हुआ।

इसके उपरांत, विधि-विधान से नए मंदिर में देवी भगवती की प्राण प्रतिष्ठा की गई, जिसमें सैकड़ों कन्याओं और महिलाओं ने श्रद्धापूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की भव्यता को देखते हुए पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आया।

सीढ़ पंचायत के मुखिया अरुण यादव ने बताया कि 8 फरवरी, शनिवार को विशाल भंडारे के साथ इस धार्मिक आयोजन का समापन किया जाएगा। देवी भगवती के आगमन पर श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बनता था, जिसमें सैकड़ों लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शोभायात्रा में पुष्पम कुमार, सुरेंद्र यादव, सरुण यादव, मुन्ना यादव, पवन, नीतीश सहित अन्य सैकड़ों भक्तगण उपस्थित रहे। इस अवसर पर पूरे गांव में भक्तिमय माहौल बना रहा और देवी भगवती की भव्य आरती के साथ कार्यक्रम को विधिवत संपन्न किया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गयाजी में सीआरपीएफ जवानों का महास्वच्छता अभियान: सरयू सरोवर की बदली सूरत, गंदगी और दुर्गंध से मिली बड़ी राहत | नशा मुक्त गया कॉलेज: ‘मेरा स्वास्थ्य, मेरा गर्व’ कार्यक्रम में युवाओं ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प, विशेषज्ञों ने दिए स्वस्थ जीवन के मूलमंत्र | Gaya News: अब सभी प्रखंड मुख्यालयों में मिलेगी मुफ्त ECG जांच की सुविधा, ग्रामीण मरीजों के समय और पैसे की होगी बचत | पितृपक्ष महासंगम 2026: गया में ‘पितृवाटिका’ की अनूठी पहल, पूर्वजों की स्मृति में खटकाचक में रोपे गए 41 पौधे | पितृपक्ष मेला 2026: गया DM शशांक शुभंकर ने पेश की मिसाल, खुद ई-रिक्शा से पहुंचे विष्णुपद; मेला क्षेत्र बना ‘नो व्हीकल Zone’ | अतरी के टेउसा बाजार में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, भव्य भंडारे के साथ अखंड महायज्ञ का समापन | पत्रकारिता के पुरोधा और ‘मगध लाइव’ के संपादक देवब्रत मंडल के निधन से शोक की लहर, युवा समाजसेवी आकाश प्रियदर्शी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि | महादेव स्थान टेउसा में गूंजा ‘हरे राम-हरे कृष्ण’, भव्य अखंड कार्यक्रम से भक्तिमय हुआ अतरी का माहौल | चुनाव आयोग के खिलाफ गया में RJD का बड़ा प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका; जानें पूरा मामला | पितृपक्ष मेला 2026: गया जी में तकनीक और आस्था का अद्भुत संगम, श्रद्धालुओं के लिए बने हाईटेक इंतजाम, जानिए क्या है खास |